गनर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्वारंटाइन हुए IPS सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, रात में हुआ था ट्रांसफर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आईपीएस अधिकारी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के गनर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एसआरएन अस्पताल के संदिग्ध वॉर्ड में क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ ऋषि सहाय ने पूर्व एसएसपी के गनर की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि कर दी है। बता दें, देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध का तबादला कर दिया गया था। उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है।

IPS Satyarth Anirudh Pankaj quarantined after Gunner tested corona positive

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व एसएसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। स्वास्थ्य महकमे को पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। कोराना पॉजिटिव निकला गनर पूर्व एसएसपी के एस्कॉर्ट में चलता था। इसलिए अब उसके सम्पर्क में आए सभी लोगों की जांच की तैयारी शुरु कर दी गई है। वहीं, शासन की ओर से देर रात कई आईपीएस अफसरों की जारी की गई तबादला सूची में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को वेटिंग में डाल दिया गया है। जबकि पीलीभीत के अभिषेक दीक्षित को एसएसपी प्रयागराज बनाया गया है।

मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पिछले साल अगस्त में सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया था। इससे पहले सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज एसटीएफ लखनऊ में तैनात थे। इससे पहले वह एसएसपी मथुरा थे, लेकिन 5 महीने में ही उनका यहां से तबादला कर दिया गया था।

कैसे हुआ शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा
प्रयागराज के एसएसपी रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एक शिकायत के आधार पर सहायक शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें टॉपर भी शामिल है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध के एक्शन से कुछ लोग परेशान थे और अब उनको हटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+