प्रयागराजः अब डायनामाइट से उड़ाई जाएगी अतीक अहमद की अवैध संपत्ति, अब तक 11 इमारतों पर चल चुका है बुलडोजर
प्रयागराज। भूमाफिया अतीक अहमद की अवैध सम्पत्तियों को कार्रवाई जारी है। पिछले करीब 15 दिनों में अतीक अहमद की 11 अवैध इमारतों पर बुलडोजर चल चुका है, जबकि दस संम्पत्तियां सीज कर उन्हें जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से अब कुछ बिल्डिंग्स को डायनामाइट लगाकर रिमोट के जरिये बारूद से उड़ाने की तैयारी है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। एक्सपर्टी की टीम का इंतजार किया जा रहा है, जिससे इस काम में कोई जनहानि न हो और आसपास की दूसरी इमारतों को भी नुकसान न पहुंचे। एक्सपर्ट की निगरानी में ही डायनामाइट से अतीक की बेनामी संपत्तियों को जमींदोज किया जाएगा।

चार हिस्सों में बना पांच मंजिला कोल्ड स्टोरेज किया जाएगा जमींदोज
पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर शहर से करीब 20 किलोमीटर अंदावा इलाके में तकरीबन चार बीघा ज़मीन है। इस जमीन के करीब दस हज़ार स्क्वायर मीटर जगह पर अतीक ने पांच मंजिला कोल्ड स्टोरेज बनवा रखा है। चार हिस्सों में बना ये कोल्ड स्टोरेज प्रयागराज ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों का सबसे बड़ा कोल्ड स्टोरेज है। यह कोल्ड स्टोरेज करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ है और इससे लाखों रुपए की आमदनी भी होती है।
निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण से नहीं ली गई थी मंजूरी
माफिया घोषित किए जाने के बाद अतीक अहमद के खिलाफ जब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू हुई तो इस जमीन की भी जांच-पड़ताल की गई। इसमें ये साफ निकलकर सामने आई कि कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। बिना नक्शे के बने कोल्ड स्टोरेज को दो हफ्ते पहले अवैध निर्माण घोषित कर उसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए। तीन दिन पहले कई बुलडोजर लगाकर इसके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन दो दिनों में महज 10 फीसदी हिस्सा ही गिर पाया। इसके बाद प्रशासन ने इसे ज़मींदोज किए जाने को लेकर नई रणनीति बनाई और इसे डायनामाइट से उड़ाने की योजना तैयार की गई।
एक्सपर्ट्स की निगरानी में डायनामाइट से उड़ाया जाएगा कोल्ड स्टोरेज
एक्सपर्ट्स ने मौके पर छानबीन के बाद जानकारी दी कि डायनामाइट ब्लास्ट के जरिए कोल्ड स्टोरेज को गिराते समय काफी दूर तक का इलाका पूरी तरह खाली होना चाहिए। इसके साथ ही यह आशंका भी जताई गई कि विस्फोट से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके बाद महाराष्ट्र के उन एक्सपर्ट्स से संपर्क किया गया है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले मुंबई की एक इमारत को इसी तकनीक से जमींदोज किया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल आफिसर आलोक पांडेय का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज को बुलडोजर और जेसीबी मशीनों के जरिए तोड़ने में लम्बा वक्त लग सकता है, इसलिए अब इसे बारूद का ब्लास्ट कराकर उड़ा देने की तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि यह काम सुपर एक्सपर्ट्स की निगरानी में कराया जाएगा।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications