माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर, नक्शा नहीं कराया था पास

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भूमाफिया अतीक अहमद और उसके रिश्तेदारों के अवैध निर्माण को गिराने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उसे सीज या ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार कर रही है। अतीक अहमद के रिश्तेदारों की अवैध इमारतों को भी ध्वस्त कर सरकारी जमीनों को मुक्त कराया गया है। प्रशासन ने गुरुवार को अतीक अहमद के कोल्ड स्टोर को जेसीबी से गिराने के बाद अब शनिवार को उसके भाई के साले के आलीशान मकान को धराशायी किया है। प्रशासन के मुताबिक, यह मकान बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था।

Illegal construction of relative of Atiq Ahmad demolished

प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर सलाहपुर गांव में अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले मोहम्मद जैद का आलीशान मकान था जो छह सौ स्क्वॉयर गज में बनाया गया था। तीन मंजिला इमारत को आधा दर्जन बुलडोजर और जेसीबी लगाकर गिरा दिया गया। प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक, इस मकान का नक्शा पास नहीं कराया गया था। इसके ध्वस्तीकरण का आदेश कुछ दिनों पहले ही दिया गया था। इमारत को गिराने के दौरान इलाके में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी। इससे पहले गुरुवार को झूंसी के अंदावा में पांच बीघे में बने अतीक अहमद के करोड़ों को कोल्ड स्टोर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, इसे भी बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बनाया गया था। अतीक अहमद की यह संपत्ति उसकी पत्नी शाइस्ता के नाम पर थी। इस कोल्ड स्टोर में रखे गए किसानों के आलू को प्रशासन ने दूसरे कोल्ड स्टोर में रखवाया है।

Illegal construction of relative of Atiq Ahmad demolished

मेहदौरी में अवैध निर्माण को धराशायी कर प्रशासन ने अतीक के भांजे हमजा उस्मान के कब्जे से सरकार की दो बीघा जमीन को मुक्त कराया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नवाब यूसुफ रोड इलाके में बनी अतीक अहमद की अवैध इमारत को भी ध्वस्त कर दिया था। उसके रिश्तेदार इमरान की तीन मंजिल की इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया था। अगस्त के आखिरी सप्ताह में अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्तियों को पुलिस-प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की थी जिनमें महात्मा गांधी मार्ग पर बनी 20 करोड़ की इमारत शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+