पति-पत्नी की छत पर कर दी हत्या, 3 बच्चों के सिर से उठ गया मां-बाप का साया

प्रयागराज। प्रयागराज में पति-पत्नी के मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार दोनों घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से वार कर पति-पत्नी की हत्या कर दी।

Husband and her wife brutally murdered while sleeping

घटना प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के लाल सरांय गांव की है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों का नाम नागेंद्र तिवारी व रेखा है। नागेंद्र पेशे से किसान बताया जा रहा है, जबकि पत्नी रेखा गृहणी है। परिवार वालों ने इनकी हत्या को लेकर आपसी रंजिश का शक जताया है। रात में दोनों पति-पत्नी के साथ उनके तीन बच्चे भी सो रहे थे जिनको हमलावरों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Husband and her wife brutally murdered while sleeping

आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों की हत्या की है। हत्या के बाद घर में रखा कीमती सामान भी बिखरा पड़ा हुआ मिला। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व खोजी कुत्ते के साथ पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है। पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंचे और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+