प्रयागराज: ट्रॉमा सेंटर गेट पर बैठी थी बुजुर्ग महिला, गार्ड ने पीटकर भगाया, नहीं भागी तो मारी लातें
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एसआरएन अस्पताल में गुरुवार रात एक बुजुर्ग महिला ट्रॉमा सेंटर के गेट पर बैठी। तभी गेट पर तैनात गार्ड ने बुजुर्ग महिला को बड़ी ही बेरहमी से पीटा। गार्ड ने महिला को एक या दो नहीं, बल्कि सात बार लातें मारीं। इस दौरान महिला चीखती रही, चिल्लाती रही, लेकिन गार्ड को बुजुर्ग महिला पर जरा भी तरस नहीं आय़ा। पैरों से मारकर उसे पीछे ढकेल दिया। लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने भी बुजुर्ग महिला को नहीं बचाया।
Recommended Video

बता दें, वहां खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार सुबह जब इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो उन्होंने गार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्पताल से उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं, जख्मी महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला प्रयागराज जिले के स्वरूप रानी अस्पताल का है। दरअसल, अस्पताल के अंदर ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार रात करीब 11 बजे एंबुलेंस से एक मरीज लाया गया था। उसे इमरजेंसी में भर्ती किया जा रहा था।
इस दौरान ट्रामा सेंटर के गेट पर बैठी करीब 60 वर्षीय लावारिस एक महिला को गार्ड हटाने पहुंच गया। बताते हैं कि लावारिस बुजुर्ग महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए वह गार्ड की बातों को समझ नहीं पा रही थी। महिला नहीं हटी तो गार्ड आक्रामक हो गया। वह लात मारकर बुजुर्ग महिला को वहां से हटाने लगा। महिला चीखती रही, लेकिन गार्ड ने उसकी एक नहीं सुनी। जूते पहने हुए अपने पैरों से उसे बड़ी ही निर्ममता से पीटा। उसके बाद पैरों से महिला को ढकेल दिया। बुजुर्ग महिला दर्द से कराहती हुई वहीं पड़ी रही।
गार्ड के इस अमानवीय व्यवहार का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। सुबह उसे वायरल कर दिया। बाद में इसकी जानकारी अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह को हुई तो वह काफी नाराज हुए। उन्होंने जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को हुई तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। उसके बाद गार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे फौरन हटा दिया। उसकी सेवा समाप्त करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications