दबंगों ने शराब पीकर दलित बच्ची से की अश्लील हरकत, नहीं हुई कार्रवाई तो सीएम से लगाई मदद की गुहार

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में एक दलित जाति के नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत व अश्लील गाली देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार थाने में उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। मई कला गांव निवासी महिला अपने पति व बेटियों के साथ रहती है।

hooligans molested girl and beat their family

16 जुलाई को महिला की 13 वर्ष की लड़की अपने घर से कुछ दूरी पर बकरी चरा रही थी और वहीं पर गांव के ही कुछ दबंग लोग शराब पी रहे थे। शराब के नशे में दबंगों ने बकरी चरा रही नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत की और उसे गाली दी। लड़की ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। लड़की की मां दबंगों के घर गई तो दबंगों ने महिला को भी गालियां देकर मारने-पीटने लगे। फिर महिला रोते-बिलखते वापस घर आ गई।

दबंग युवकों ने आधी रात को फिर महिला के घर आकर लड़कियों के साथ बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित परिवार थाने में तहरीर लेकर उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने गई लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का मुदकमा पंजीकृत नहीं किया गया है। पीड़िता ने अपने परिवार सहित घटना का वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री योगी से मदद की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+