बमबाज Guddu Muslim को लेकर हुआ नया खुलासा, उमेश पाल हत्याकांड के बाद दो दिन कौशांबी में रुका था

Guddu Muslim News: बमबाज और 5 लाख का इनामी गड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा है। गुड्डू मुस्लिम को लेकर नई जानकारी सामने आई है कि वो हत्याकांड के बाद दो दिन कौशांबी में रुका था।

Guddu Muslim News

Guddu Muslim News: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे 5 लाख रुपए के इनामी बमबाज गुड्डू मस्लिम को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम ने कौशांबी में शरण ली थी। ऐसा बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम दो दिनों तक कौशांबी में रुका था।

जैसे ही पुलिस को गुड्डू मुस्लिम के कौशांबी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने छापा भी मारा। लेकिन, इससे पहले गुड्डू मुस्लिम वहां से निकल गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें गुड्डू मुस्लिम कौशांबी में अतीक के करीबी के फॉर्म हाउस पर दो दिनों तक रुका था।

गुड्डू मुस्लिम के कौशांबी में अतीक के करीबी के फॉर्म हाउस में रुकने की जानकारी पुलिस और एसटीएफ को जांच के दौरान मिली है। वहीं, अब पुलिस कौशांबी निवासी अतीक के उस करीबी की तलाश में जुट गई है।

खबर के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि गुड्डू मुस्लिम को कौशांबी स्थित फार्म हाउस में शरण दिलाने में राजूपाल हत्याकांड के शूटर अब्दुल कवि ने भी मदद की थी। इस काम में उसका सहयोग अवघन में रहने वाले दो सगे भाइयों ने किया था।

फिलहाल इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी बोलने को अभी तैयार नहीं हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस और एसटीएफ गुड्डू मुस्लिम को बड़ी शिद्दत से तलाश रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ के हाथों से गुड्डू मुस्लिम चार बार फिसल चुका है।

Recommended Video

    STF का खुलासा , बचने के लिए Guddu Muslim कर रहा Hindu Name का इस्तेमाल | वनइंडिया हिंदी

    खबर के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन एसटीएफ को ओडिशा मिली थी। लेकिन, एसटीएफ के हाथ गुड्डू मुस्लिम का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। इसके बाद दिल्ली और बिहार के भागलपुर में गुड्डू की लोकेशन पुलिस और एसटीएफ को मिली थी।

    एसटीएफ की टीम जब भागलपुर पहुंची तो गुड्डू मुस्लिम वहां से भी फरार हो गया था। खबर के मुताबिक, अपने कपड़े और कुछ दवाइयां भी छोड़कर फरार हो गया। जिस घर में गुड्डू रुका था, वहां से STF की टीम को बीपी और शुगर की दवाइयां मिली थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+