हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में बच्ची ने रोते हुए मां-पापा को बताया, 'अंकल मुझे अपने पास लिटाकर...'

Prayagraj news, प्रयागराज। ट्रेन में सफर के दौरान छेड़खानी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला बेहद ही चौंकाने वाला है, जिसमें एक युवक ने मात्र 7 साल की बच्ची से छेड़खानी की। हालांकि बच्ची के रोने पर यात्रियों को जब युवक की घिनौनी करतूत का पता चला तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई और इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। घटना हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस की है। ट्रेन के एस-3 कोच में बच्ची को खिलाने के बहाने युवक उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छू रहा था। जब बच्ची दर्द से रोने लगी तो परिजनों ने बच्ची के रोने का कारण पूछा और बच्ची ने जब युवक की करतूत बताई तो यात्रियों ने लात घूसों से युवक की घिनौनी हरकत पर जमकर पिटाई कर दी।

रेलवे स्टाफ बताकर बैठा था

रेलवे स्टाफ बताकर बैठा था

जीआरपी के अनुसार हावड़ा से जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेन हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के एस -3 कोच में बिहार के गया का रहने वाला एक परिवार सफर कर रहा था। यह परिवार जोधपुर जा रहा था। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो कोच में एक युवक आया जो इस परिवार की सीट के पास पहुंता तो खुद को रेलवे स्टाफ बताकर वहां खाली सीट के बारे में पूछा। ऊपर की सीट पर कोई नहीं आया था तो वहां बैठे लोगों ने उसे ऊपर की सीट पर जाने को कहा। कुछ देर नीचे बैठने के बाद युवक परिवार के साथ रही एक 7 साल की बच्ची को लाड़-दुलार करने लगा। थोड़ी देर बातचीत के बाद सब घुल मिल गए तो युवक ऊपर सीट पर लेटने चला गया।

बच्ची को खिलाने के लिए बुलाया

बच्ची को खिलाने के लिए बुलाया

ऊपर जाने के बाद युवक ने बच्ची को खिलाने के लिए ऊपर ही बुला लिया। अधेड़ उम्र होने व लोगों से घुल मिल जाने के कारण परिजनों ने बच्ची को ऊपर भेज दिया। बच्ची को अपने पास लिटाकर युवक उससे खेलने लगा और धीरे-धीरे उसके शरीर को गलत तरीके से छूता रहा। खुद के साथ गलत होने पर बच्ची अंजान रही तो युवक का मनोबल और बढ़ गया और वह बच्ची के निजी अंगों से भी छेड़छाड़ करने लगा। थोड़ी ही देर में बच्ची दर्द से रोने लगी तो नीचे बैठे परिजन ने खड़े होकर बच्ची को चुप कराते हुए रोने का कारण पूछा। बच्ची ने बताया कि अंकल उसके साथ क्या-क्या कर रहे थे तो लोग अचम्भित रह गये और गुस्से में युवक की पिटाई शुरू कर दी। जिसने भी युवक की करतूत सुनी युवक को पीटने लगता। घटना की सूचना जीआरपी को दी गयी और इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार कर ले जाया गया थाने

गिरफ्तार कर ले जाया गया थाने

पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद जीआरपी को सक्रिया किया गया और इलाहाबाद स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही फोर्स तैनात रही और ट्रेन रुकते ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामेश्वर सोनी बताया है। मामले में जीआरपी ने बच्ची के पिता और यात्रियों से बयान दर्ज किया और उसके बाद ट्रेन को रवाना किया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+