प्रयागराज: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से चाकू की नोंक पर रेप, नाश्ता करने गई थी रेस्टोरेंट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से चाकू की नोंक पर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नाश्ता करने रेस्टोरेंट गई थी युवती

नाश्ता करने रेस्टोरेंट गई थी युवती

नैनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती एक कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी है। युवती वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती ने बताया कि वह अक्सर घर लौटते समय घूरपुर के सारंगापुर स्थित जीवा रेस्टोरेंट में नाश्ता करने जाती थी। रविवार की शाम जब वह रेस्टोरेंट पहुंची तो कैश काउंटर पर रोहन नाम का युवक बैठा था, जिसने खुद को रेस्टोरेंट का मालिक बताया।

चाकू की नोंक पर रेप

चाकू की नोंक पर रेप

पीड़िता ने बताया कि रोहन उसे झांसा देकर रेस्टोरेंट के पीछे वाले हिस्से में ले गया और फिर वहां चाकू निकाल लिया। इसके बाद हत्या करने की धमकी देते हुए रेप किया। इसके बाद वहां एक अन्य व्यक्ति पहुंचा, जिसने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।आरोपियों के चंगुल से छूटते ही पीड़िता घूरपुर थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रोहन नाम के युवक को नामजद करते हुए एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस कह रही आरोपियों की तलाश की बात

पुलिस कह रही आरोपियों की तलाश की बात

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर रातभर पूछताछ की है। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। धूरपुर एसओ वृंदावन राय का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

वेलेंटाइन डे के एक दिन बाद प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+