प्रयागराज: जेल से छूटकर आए कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान से लौट रहा था घर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार की रात जेल से छूटकर आए कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

garment trader shot dead in prayagraj

बाइक सवार बदमाशों ने सामने से मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, शिवकुटी के तेलियरगंज जोंधवल मोहल्ले में रहने वाले प्रेमनाथ जायसवाल फुटपाथ पर खिलौना और गिफ्ट आइटम की दुकान लगाते हैं। उनके छोटे बेटे नीरज की आजाद मार्केट में रेडीमेंड गारमेंट की दुकान है। गुरुवार रात दुकान बंद करने के बाद नीरज अपने बड़े भाई धीरज के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बाइक नीरज चला रहे थे और धीरज पीछे बैठे थे। इसी दौरान घर से फोन आ गया तो नीरज बात करते हुए बाइक चला रहे थे। तभी सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली पेट और एक गोली सीने में लगते ही नीरज बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुन राहगीर मदद को दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कहा- जल्द होगा हत्याकांड का पर्दाफाश

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी कपड़ा कारोबारी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडीजी,आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुुंच गई। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि वसीम की हत्या के मामले में नीरज आरोपित था। कुछ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था।जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+