Atiq Ahmed से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने फ्लैट, PDA जल्द सौंपेगा चाबी

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों को लिए फ्लैट बनकर तैयार हो गए है। जल्दी ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण इन फ्लैटों की चाबी गरीबों को सौंप देगा।

Atiq Ahmed News

Atiq Ahmed News: प्रयागराज के आलीशान लूकरगंज इलाके में 1731 वर्ग मीटर भूमि पर माफिया अतीक अहमद का कब्जा था। इस भूमि को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अतीक के कब्जे से मुक्त कराया था, जिसपर अब गरीबों के आशियाने बनकर तैयार हो गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द गरीबों को उनके सपनों के घर की चाबी सौंप दी जाएगी।

गरीबों को उनके घर की चाबी सौंने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) जल्द ही तारीखों का एलान कर सकता है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में पीडीए द्वारा तारीखों की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत करीब 76 फ्लैट बनकर तैयार हो गए और इन्हें पूरी तरह से भगवा रंग से कलर कर दिया गया है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरणके सचिव ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई 1731 वर्ग मीटर भूमि पर दो ब्लॉकों बनाए जाने की योजना है और ये तीन मंजिला इमारतें होंगी। एक ब्लॉक में 36 और दूसरे में 40 घर होंगे। ड्रॉ के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। फिलहाल पीडीए के अधिकारी इन मकानों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बताया कि यह जमीन लूकरगंज इलाके में है और अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई थी। इन फ्लैटों को पाने के लिए लोगों के बीच होड़ मची हुई है। बताया कि इन 76 आवासीय फ्लैटों के लिए 6 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की डूडा के माध्यम से जांच कराई गई है औऱ जो लोग पात्र पाए गए उनमें से अब लॉटरी निकाली जाएगी।

76 लोग लॉटरी के माध्यम से इन फ्लैटों को पाएंगे। बता दें कि इन फ्लैस के लिए पीडीए को 'गारंटी मनी' के रूप में लगभग 3.16 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को लॉटरी सिस्टम के जरिये से फ्लैट नहीं मिलता है, उनकी गारंटी की रकम वापस कर दी जाएगी। वहीं, जिन लाभार्थियों को यह फ्लैट आवंटित होंगे उन्हें 3.5 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

Recommended Video

    खुलेगा अतीक-अशरफ हत्याकांड का राज, प्रतापगढ़ जेल में शूटरों से पूछे जाएंगे सवाल

    जबकि घरों को तैयार करने की लागत के तौर पर खर्च किए गए बाकी पैसे का बोझ राज्य और केंद्र सरकारें साझा रूप से उठाएंगी। आपको बता दें कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला सीएम योगी ने दिसंबर 2021 में रखी थी। ये PMAY आवास इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट के तहत स्थित जमीन पर बनाए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+