कोविड-19 से प्रयागराज में पहली मौत, इंजीनियर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोरोना संक्रमण से लूकरगंज के इंजीनियर बीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। मंगलवार की देर रात उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में बने कोविड-19 लेवल थ्री हास्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, इंजीनियर बीरेंद्र सिंह के फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

first death in Prayagraj due to coronavirus

बता दें कि छह दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने पर उनकी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पहले कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की दोपहर बाद उनकी अचानक हालत ज्यादा खराब हुई। दोपहर बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रयागराज शहर में कोरोना पॉजिटिव की यह पहली मौत है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ0 ऋषि सहाय ने बताया कि उनका शव उनके परिजनों को नहीं दिया जाएगा। बुधवार को प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार के चार लोग भी हैं संक्रमित
बता दें इंजीनियर बीरेंद्र सिंह की पत्नी भी संक्रमित है और उसका इलाज भी एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को आई रिपोर्ट में मृतक का छोटा भाई, दूसरे भाई की पत्नी और सास भी पॉजिटिव पाए गए। वर्तमान में परिवार के चार लोगों का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को आरेंज जोन में शामिल प्रयागराज में कुल पांच नए मामले सामने आए। नवाबगंज और कौड़िहार में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। प्रयागराज में कोरोना पाज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। प्रयागराज में कोरोना पाज़िटिव के 13 मामले अब एक्टिव हैं। एक पॉजिटिव जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि एक मरीज की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+