Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र बना रहा था बम,विस्फोट में उड़ा हाथ, कैंपस में दहशत
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश में एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के रुप में जाना जाता है। लेकिन आज यह विश्वविद्यालय एक ऐसी घटना के कारण चर्चा में आ गया है जो इसके लिए भी शर्मनाक है। इस विश्वविद्यालय का एक विद्यार्थी हॉस्टल के कमरे में बम बना रहा था। इसी दौरान बम फटने से इसका दाहिना हाथ बुरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में रहने वाला प्रभात यादव बम बना रहा था। एमएम का छात्र प्रभात जबरन इस कमरे में अवैध रुप से रह रहा था। बम फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के छात्र कमरे के पास इकठ्ठा हो गये। इस घटना के बाद कैंपस में दहशत फैल गयी।

सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार यादव ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसी बनर्जी हॉस्टल में रहने वाले छात्र प्रभात यादव बम बनाते समय घायल हो गया। एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications