प्रयागराज में एक खेत में IAF के हेलीकॉप्टर की Emergency Landing, ग्रामीणों ने घेरा, देखें Video

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार दोपहर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक हेलीकॉप्टर की खेत में Emergency Landing में कराई गई। खेत में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद वहां पर ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर के चारों तरफ घेरा बना लिया।

संभावना जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते खेत में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना मिलने के बाद वहां पर पुलिस के साथ ही अन्य अधिकारी भी पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

emergency-landing-of-helicopter-in-the-field-villagers-surrounded-it-in-prayagraj-up

वहीं इस मामले को लेकर एयरफोर्स सेंट्रल जोन के प्रवक्ता समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि पायलट और हेलीकॉप्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्राथमिक सूचना के अनुसार हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।

दरअसल, भारतीय वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर को लेकर पायलट शनिवार को अयोध्या से प्रयागराज जा रहे थे। हेलीकॉप्टर लेकर पायलट प्रयागराज जनपद के होलागढ़ इलाके में पहुंचे थे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर आसमान में कई बार चक्कर लगाया।

पहले तो उन्हें लगा कि हेलीकॉप्टर ऐसे ही चक्कर लगा रहा है लेकिन थोड़ी ही देर में हेलीकॉप्टर जब खेत में उतरा तो दौड़ते हुए ग्रामीण हेलीकॉप्टर की तरफ पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि हेलीकाप्टर उतारने के बाद वहां पूरी तरह धूल उड़ने लगा था और कुछ देर बाद जब हेलीकॉप्टर बंद हुआ तो उसमें से सेना के जवान निकले।

खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। वहां पहुंचे ग्रामीण हेलीकॉप्टर का वीडियो और फोटो बनाने लगे। हेलीकॉप्टर उतरने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

देखें वीडियो-

वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तत्काल बैरिकेडिंग करते हुए चारों तरफ घेरा बना दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए वायुसेना की इंजीनियरिंग यूनिट को सूचना दे दी गई है। ठीक होने के बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+