बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 8 वर्षीय पोती की हुई मौत, पटाखे जलाते समय जल गई थी
प्रयागराज। खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है, यहां बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 8 वर्षीय पोती की आज (17 नवंबर) सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, वो दिवाली पर पटाखे जलाते समय जल गई थी। जिसको इलाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को उसे एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Recommended Video

रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं। उनके बेटे मयंक जोशी की आठ वर्षीय बेटी कीया दिवाली की रात पटाखे जला रही थी। पटाखे जलाते वक्त कीया बुरी तरह झुलस गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर करीब 60 फीसदी तक जल चुका है। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान हुई बच्ची की मौत
बच्ची को एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी लेकिन उससे पहले ही बच्ची की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही प्रयागराज स्थित घर में हड़कंप मच गया। लोग सांसद के घर पहुंचने लगे।
हाल ही में कोरोना से लड़ाई जीतकर लौटी थी घर
मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था, जहां सांसद के पति पीसी जोशी पहले से एडमिट थे। 21 सितंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसके बाद दिल्ली आवास में क्वारंटीन रहीं। ठीक होने के बाद प्रयागराज दीपावली मनाने आई थीं कि इतना बड़ा हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications