योगी सरकार ने तीन डीएम समेत 8 आईएएस का किया तबादला, प्रयागराज जिलाधिकारी पर क्यों गिरी गाज?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक अफसरों में फेरबदल किया है। शासन ने प्रयागराज, कौशांबी और बहराइच के डीएम को हटा दिया है और कुल आठ अफसरों का ट्रांसफर किया है। आईएएस संजय खत्री को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वो इससे पहले संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास पद पर तैनात थे। प्रयागराज के डीएम रहे भानु चंद्र गोस्वामी को ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में मु्ख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

Three DM including eight IAS transferred by Yogi govt

Recommended Video

    UP: Yogi Government का एक्शन, Prayagraj DM Bhanu Chandra Goswami को हटाया |वनइंडिया हिंदी

    ग्रामीम सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे सुजीत कुमार को कौशांबी का नया डीएम शासन ने बनाया है। कौशांबी के डीएम रहे अमित कुमार सिंह का ट्रांसफर कर अब उनको संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम व विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। विशेष सचिव संस्कृति दिनेश चंद्रा को बहराइच का डीएम पद दिया गया है। वहां डीएम पद पर तैनात रहे शंभू कुमार अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव का पदभार संभालेंगे। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार का ट्रांसफर प्रतापगढ़ में इसी पद पर किया गया है। वहीं प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी रहे अश्विनी पांडे लखनऊ में अब यही पदभार संभालेंगे।

    इस तबादले की खासियत यह रही कि जिन तीन जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है उनको फिर से किसी और जिले का डीएम नहीं बनाया गया। प्रयागराज के डीएम पद पर तैनात रहे भानु चंद्र गोस्वामी को पद से हटाने के पीछे कहा जा रहा है कि हाल में जिले में गंगा किनारे रेत में लाशों को दफनाने की तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसके बाद इस मामले में योगी सरकार को सफाई देनी पड़ी थी। इस वजह से प्रयागराज डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को शासन ने हटाकर उनको ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विभाग में भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+