बाढ़ के पानी में तैरकर प्रयागराज पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, पकड़ने में छूटे गए वन विभाग के पसीने
बाढ़ के पानी में तैरकर प्रयागराज पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, पकड़ने में छूटे गए वन विभाग के पसीने
प्रयागराज, 27 अगस्त: पहाड़ों पर हुई भारी बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ गया। प्रयागराज जिले में इसका असर दिखाई देने लगा है। यहां गंगा-यमुना नदियों का जल स्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी के साथ-साथ मगरमच्छ और विषैले जीव जंतुओं भी पहुंचने लगे है। हाला ही में प्रयागराज जिले के सलोरी इलाके में सड़क पर 10 से 12 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोग डर गए और अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए।

मगरमच्छ को काबू करने में छूटे पसीने
बता दें कि इस विशालकाय मगरमच्छा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस विशालकाय मगरमच्छ को काबू करने में वन विभाग के कर्मचारियों के पसीने तक छूट गए। लेकिन मगरमच्छ काबू में नहीं आ रहा था। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का काबू में कर लिया और उस पकड़कर वापस गंगा नदी में छोड़ा दिया गया। हालांकि, इस दौरान इलाके के लोग डरकर अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए और सभी ने अपने घरों के दरवाजे भी बंद कर लिए।

अभी और बढ़ेगा गंगा-यमुना का जलस्तर
गंगा-यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। एनडीआरएफ निरीक्षक ब्रजेश कुमार तिवारी की मानें तो अगले 3 दिन बाढ़ की स्थिति और बिगड़ेगी क्योंकि पानी का स्तर ओर बढ़ने वाला है। उन्होंने बताया कि नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ की 36 सदस्यीय टीम भी यहां पहुंच चुकी है। तो वहीं, नदियों का पानी बढ़ने की वजह से निचले इलाकों में आज काफी अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया।

निचले इलाकों में बढ़ा खतरा
निचले इलाकों में अचानक पानी बढ़ने के साथ-साथ विषैले जीव जंतुओं से भी खतरा बढ़ गया है। गलियों में पानी भर जाने की वजह से कुछ लोग अपने-अपने घर छोड़कर कहीं और चले गए हैं, जो लोग हैं भी वह छतों पर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। क्योंकि, घरों में पानी अब घुसने लगा है। वहीं, सबसे घनी आबादी कहे जाने वाले सलोरी और शुक्ला मार्केट में विशालकाय मगरमच्छ दिखा तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग उससे कई मीटर दूर और छत से वीडियो बना रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मगरमच्छ का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी गली में पानी भरा हुआ है और 10-12 फीट का मगरमच्छ धीरे-धीरे तैर रहा था। लोग छत से वीडियो बना रहे थे। जिसके घर के सामने से मगरमच्छ गुजरता उनकी रूह कांप उठती। मगरमच्छ इस गली से उस गली तक चलता रहा। लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके करीब 5 घंटे के अथक प्रयास के बाद वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर वापस गंगा में छोड़ा गया।
मगरमच्छ ने खा लिए कई सुअर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ इतना विशालकाय और खतरनाक था कि वह गलियों में घूम रहे कई सुअर को खा गया। वनकर्मी उसे बांधकर कहीं दूर छोड़ने के लिए ले गए तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, अभी खतरा टला नहीं है क्योंकि, आने वाले दिनों में पानी का स्तर और बढ़ेगा। जिसकी वजह से मगरमच्छ या अन्य जीव-जन्तू फिर आ सकते है।












Click it and Unblock the Notifications