यूपी: B.Ed की प्रवेश परीक्षा की बदली तारीख, अब इस तारीख को होगी एग्जाम
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा की तिथियां बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 11 अप्रैल को नहीं होगी। यह परीक्षा अब 3 दिन बाद 15 अप्रैल को होगी। दरअसल लोकसभा चुनाव के चलते बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथियों को लेकर आपत्ति दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद नयी तिथियों के लिये चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया था और कयी अन्य तिथियों का प्रस्ताव देकर परीक्षा कराने के लिऐ अनुमति मांगी गयी थी। उसी क्रम में चुनाव आयोग ने 15 अप्रैल को बीएड प्रवेश परीक्षा को कराये जाने की संस्तुति कर दी है।

रूहेलखंड विश्वविद्वालय करा रहा परीक्षा
बीएड की प्रवेश परीक्षा राज्य स्तरीय होती है और उत्तर प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इस बार महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्वालय को जिम्मेदारी मिली है। बीएड में प्रवेश लेने के लिऐ इस बार 6 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि इसमें से लगभग 19 हजार अभ्यर्थियों ने फीस नहीं जमा की थी और अंतिम रूप से अब अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 6 लाख 9 हजार है। इन्हें ही 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में शामिल होना है।
15 जिलों में परीक्षा
प्रवेश परीक्षा के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि राज्य स्तरीय बीएड परीक्षा इस बार प्रदेश के 15 जिलों में आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, लखनउ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, जौनपुर, आजमगढ, कानपुर, गोरखपुर, फैजाबाद आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों में कुल 1220 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्वालयों में टीचर बनने के लिऐ बीएड की डिग्री की आवश्यकता होती है। यूपी में इस कोर्स को लेकर युवाओं में खासी लोकप्रियता होती है और हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस कोर्स में एडमीशन लेते हैं। पिछले साल ही इस कोर्स को प्राथमिक स्कूल में टीचर बनने की योग्यता में भी मौका दिया गया है, जिससे इस बार इसमें एडमिशन बढने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications