गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे आजम खान, बेटे और पत्नी पर भी दर्ज है केस

Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है। आजम खान अब अपने विधायक बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में गिरफ्तारी के डर से परिवार समेत हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। हालांकि इस याचिका पर कल यानी 14 मार्च को सुनवाई होगी, जिसके बाद ही इस याचिका पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पिछले कुछ समय से लगातार आजम खान किसी ना किसी मामले में उलझे और सुर्खियों में बने हुए हैं।

रामपुर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

रामपुर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

रामपुर के रहने वाले भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने रामपुर थाने में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने बेटे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया और फिर फर्जी तरीके से पासपोर्ट भी बनवा लिया।

चुनाव लड़ने पर उठाये सवाल

चुनाव लड़ने पर उठाये सवाल

तहरीर में फर्जी तरीके से बनवाये गये अभिलेख के सहारे चुनाव लड़ने पर भी सवाल उठाये गये हैं। मामले में रामपुर थाने में आजम खान व उनके परिजनों पर कूटरचना और धोखाधडी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अगली सुनवाई 14 मार्च को

अगली सुनवाई 14 मार्च को

इसी मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने व मुकदमे को खत्म करने के लिए आजम खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें आजम खान ने अपने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र व परिस्थिति जन्य साक्ष्य से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराये हैं। हालांकि इस मामले में सुनवाई की तारीख 14 मार्च तय की गयी है। कल सुनवाई के बाद ही मुकदमें पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल लोकसभा चुनाव से पहले एक और मुकदमें में फंसने और गिरफ्तारी का डर आजम खान को सताने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+