Prayagraj: Atiq के करीबी की दिनदहाड़े हत्या, तीन फुफेरे भाई गोली मारकर फरार, गाँव में तनाव
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है, यहां शनिवार दोपहर माफिया अतीक अहमद के करीबी आबिद प्रधान के साले की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी फुफेरे भाइयों की भतीजी से मृतक के बड़े भाई ने निकाह कर लिया था। इसी से दोनों परिवार में विवाद था। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद से गांव में तनाव है, जिसके चलते भारी पुलिस बल काे गांव में तैनात किया गया है।
चारा काटने गया था मृतक
बता दें कि कि पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव में अतीक के करीबी आबिद प्रधान की ससुराल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबिद प्रधान का साला मोहम्मद साहिल (17) पुत्र मोहम्मद ताहिर शनिवार को तकरीबन 3:00 बजे मरियाडीह कछार में चारा काटने गया था। वहीं पर उसका फुफेरा भाई अबूसाद उर्फ टेना अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया। इस दौरान साहिल और अबूसाद के बीच विवाद हो गया।

साहिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान अबूसाद ने अपने भाइयों मुन्ने व पम्मू के साथ मिलकर साहिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। साहिल गोली लगने से वहीं गिर गया। सूचना मिलते ही साहिल के परिजन उसे तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साहिल के बड़े भाई ने हत्यारे की बेटी से की थी शादी
आपको बताते चलें कि मृतक साहिल पढ़ाई के साथ-साथ पशुपालन का भी काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहने भी हैं। बताया जा है कि साहिल का बड़ा भाई मोहम्मद आरिफ तीनों आरोपियों में से एक आरोपी मुन्ने की बेटी से भाग कर शादी कर ली थी। दोनों के बीच इसी बात को रंजिश हो गई थी। जिसके चलते खुन्नस में अबूसाद और साहिल के बीच झगड़ा हुआ और साहिल को गोली मार दी गई।

6 लाख रुपए भी थे बकाया
साहिल के पिता मोहम्मद ताहिर ने जानकारी देते हुए बताया कि अबूसाद, मुन्ने और पम्मू भैंस की खरीद-फरोख्त करते हैं। पिछले 8 महीने के दौरान हमारे यहां सभी छह लाख की भैंस खरीद कर ले गए, लेकिन पैसे नहीं दिए। मांगने पर धमकी देते थे। मुन्ने की बेटी से हमारे बड़े बेटे ने निकाह कर लिया था। अभी 2 दिन पहले ही निकाह हुआ है। लड़की के परिवार के लोग इस निकाह के खिलाफ हैं। इन्हीं सब बातों की खुन्नस में मेरे बेटे का मार दिया गया।
वहीं थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुन्ने की बेटी को साहिल का भाई आरिफ लेकर चला गया था। साथ ही आरोपी भैंसों की खरीद-फरोख्त करते हैं। इन लोगों ने एक भैंस खरीदी थी, जिसके करीब छह लाख रुपए बकाया था। वह रुपए नहीं दे रहा था। मांगने पर धमकी दे रहा था। इन्हीं विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications