Shaista Parveen: माफिया घोषित हुई अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, पुलिस बोली- साथ रखती है अपना शूटर

Shaista Parveen News: 50 हजार की इनामिया और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस ने एफआईआर की कॉपी में माफिया दर्ज किया है। साथ ही लिखा है कि वो अपने साथ शूटर रखती है।

Shaista Parveen

Shaista Parveen News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद की पत्नी और 50 हजार की इनामिया शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। वहीं, अब प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता को माफिया घोषित कर दिया है। दरअसल, प्रयागराज में दर्ज हुई एक FIR में पुलिस ने शाइस्ता परवीन को माफिया बताया है।

यह एफआईआर 2 मई, 2023 को दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया है कि शाइस्ता परवीन अपने साथ एक शूटर भी रखती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी और 5 लाख के इनामी साबिर को शाइस्ता का शूटर बताया गया है।

Recommended Video

      UP: Atiq Ahemd की पत्नी Shaista Parveen को किया Mafia घोषित, क्या कहा पुलिस ने | वनइंडिया हिंदी

      वहीं, दूसरी तरफ प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली से पूछताछ के लिए उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि अली को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।

      पुलिस का मानना है कि अली से पूछताछ में कुछ और सुराग मिल सकते हैं। आपको बता दें कि उमेश पाल हत्यकांड के बाद अतीक अहमद का पूरा परिवार तितर-बितर हो गया। अतीक और अशरफ की हत्या की जा चुकी है। तो वहीं, अतीक के बेटे असद को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

      वहीं, शाइस्ता परवीन फरार चल रही, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। शाइस्ता परवीन को लेकर ऐसी भी जानकारी सामने आई थी कि वो अतीक अहमद के जनाने में शामिल हो के लिए चकिया पहुंची थी। इस दौरान शूटर साबिर भी साथ था।

      शूटर साबिर के साथ शाइस्ता परवीन भेष बदलकर कसारी मसारी कब्रिस्तान भी पहुंची थी। लेकिन, पुलिस का कड़ा पहरा होने की वजह से शाइस्ता अतीक के जनाने में शामिल नहीं हो सकी। खबर के मुताबिक, शाइस्ता और साबिर दोनों जफरुल्ला के घर पर रुके थे।

      इस बात का खुलासा जफरुल्ला के बड़े बेटे और असद के दोस्त अतिन जफर ने किया है। दरअसल, अतिन जफर को पुलिस ने 3 दिन पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसमें अतिन ने सारा राज पुलिस के सामने खोल दिया। इसके बाद धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने 2 मई को अपने ही थाने में एक FIR दर्ज कराई थी।

      इसी FIR में शाइस्ता परवीन को माफिया अपराधी बताया गया है। यह भी लिखा गया है कि शाइस्ता परवीन व उनके शूटरों को आतिन ने पनाह दिया था। इनामी अपराधी साबिर को शाइस्ता परवीन का शूटर बताया गया है। चर्चा है कि पुलिस अब जल्द ही शाइस्ता परवीन का नाम माफियाओं की सूची में भी डालने की तैयारी में है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+