अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाने के लिए फिर शुरू हुई 1250 KM की यात्रा, बोला- 'मुझे मारना चाहते हैं'
अतीक अहमद को गुजारत की साबरमती जेल से एक बार फिर यूपी लाया जा रहा है। जेल से बाहर आते ही अतीक अहमद ने कहा कि ये मुझे मारने चाहते हैं।

Atique Ahmed News: उमेश पाल शूटआउट केस में मुख्य आरोपी और माफिया से नेता बने अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं। 17 दिन के भीतर अतीक अहमद को एक बार फिर यूपी लाया जा रहा है। कई घंटों की कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस अतीक को लेकर साबरमती जेल से बाहर निकल चुकी है। जेल से बाहर आते ही अतीक अहमद को खुद के एनकाउंटर का डर सताने लगा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अतीक अहमद ने जेल से बाहर निकलते ही कहा, 'यह सही नहीं हो रहा, ये मुझे मारने चाहते हैं।' बता दें कि यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के साथ गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज तक की 1250 KM की यात्रा फिर से शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक को गुजरात से यूपी लाने के लिए फिर से पुरानी पुलिस टीम को भेज गया है और रूट भी वही है जो पिछली बार था।
दरअसल, इलाहाबाद की सीजेएम कोर्ट ने उमेश पाल मर्डर केस के मुख्य आरोपी अतीक अहमद वारंट बी जारी किया था, जिसको लेकर यूपी पुलिस आज सुबह गुजरात की साबरमती जेल पहुंची थी। बता दें कि अतीक अहमद ने कई बीमारियों से पीड़ित होने के हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिक के जरिए पेश होने की पेशकश की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
अतीक अहदम को कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी पुलिस ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली और अतीक को लेकर जेल से निकल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज कोर्ट तक लाने की जिम्मेदारी एक बार पुराी वाली पुलिस टीम को दी गई है। इस टीम में 3 डीसीपी और 40 कांस्टेबल भी शामिल है।
Recommended Video

वहीं, दो वज्र वाहन और 3 फोर व्हीकल के साथ-साथ 6 गाड़ियां और एक एंबुलेंस भी काफिले में शामिल बताई जा रही है। वहीं, साबरमती जेल से निकलते ही अतीक अहमज ने कहा कि ये मुझे मारना चाहते हैं इन लोगों की नीयत सही नहीं है। बता दें कि प्रयागराज पुलिस वारंट बी लेकर साबरमती जेल पहुंची है। इस वारंत बी का मतलब है ट्रांजिट वारंट।












Click it and Unblock the Notifications