प्रयागराज: अतीक अहमद के शार्प शूटर मुबारक खान के तीन मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर, पांच करोड़ रुपए थी कीमत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में माफियाओं और हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रयागराज में बाहुबली पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर मुबारक खान के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला। करीब 800 वर्ग गज में बना तीन मंजिला मकान को जमींदोज किया गया है। कार्रवाई के दौरान घर की महिलाओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। इस मकान की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपय बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक मुबारक खान एक शातिर बदमाश और हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

atiq ahmad sharp shooter khan mubarak illegal house demolished in prayagraj

बिना नक्शा पास कराए बना हुआ था तीन मंजिला मकान

प्रयागराज के थाना करैली क्षेत्र के बक्सी मोड़ा में मुबारक खान का तीन मंजिला मकान बिना नक्शा पास कराए बना हुआ था। साथ ही साथ जमीन कब्जा करके इस मकान को बनाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। चार बुलडोजर की मदद से इस पूरे मकान को ध्वस्त किया गया। इस मकान की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपय बताई जा रही है।

गांव का प्रधान है मुबारक खान, दर्ज हैं 30 मुकदमे

बताया जा रहा है कि जिस जगह कार्रवाई की गई, उसी के ठीक बगल एक अवैध बिल्डिंग और बनी है उसपर भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान घर की महिलाओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। बता दें, मुबारक खान गांव का प्रधान भी है, जिसके ऊपर तकरीबन 30 मुकदमे दर्ज हैं। पीडी अधिकारी शत शुक्ला ने बताया कि फिलहाल उसके निजी मकान पर आज कार्रवाई की जा रही है। उसके ठीक बगल एक निर्माण और कराया गया है उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+