गोल्डन बाबा को हाईकोर्ट का झटका, बसंत पंचमी पर नहीं कर सकेंगे शाही स्नान
Prayagraj news, प्रयागराज। मध्य प्रदेश के चर्चित गोल्डन बाबा बसंत पंचमी पर संगम में शाही स्नान नहीं कर सकेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोल्डन बाबा को झटका देते हुए उनकी संगम में शाही स्नान करने की याचिका को ठुकरा दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर वह स्नान करना चाहते हैं तो साधारण नागरिकों की तरह व संगम स्नान कर सकते हैं। उन्हें स्नान के दौरान कोई सरकारी सुविधा नहीं दी जाएगी और साथ ही वह किसी भी तरह की कानून व्यवस्था को भंग नहीं करेंगे।

जूना अखाड़े से निकाले गए थे बाबा
दरअसल, जूना अखाड़े से जुड़े गोल्डन बाबा ने कुछ समय पहले अखाड़े से बगावत कर दी थी, जिसके बाद उन्हें अखाड़े से निकाल दिया गया था। परंपरा के अनुसार, अखाड़े के संत ही शाही स्नान कर सकते हैं। चूंकि गोल्डन बाबा किसी भी अखाड़े के सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें कुंभ मेला प्रशासन ने शाही स्नान की अनुमति नहीं दी थी जिसके खिलाफ गोल्डन बाबा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और खुद के शाही स्नान करने की अनुमति मांगी थी।

दर्ज है मुकदमा
गोल्डन बाबा देश के चर्चित संतों में से एक है, लेकिन हमेशा विवादों में रहते हैं। इनके शरीर पर सोने के आभूषणों की भारी जमावट देखी जा सकती है। अपने शरीर पर ढेरों सोने के गहने पहनने के कारण ही इनका नाम गोल्डन बाबा प्रख्यात है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गोल्डन बाबा की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया है कि मेला क्षेत्र में मारपीट के मामले में गोल्डन बाबा पर शाही स्नान पर पाबंदी लगाई गई थी जबकि इसके अलावा इन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और 3 में तो उन्हें सजा भी हो चुकी है। इसके बाद इन्हें जूना अखाड़े ने निष्कासित कर दिया था और इनके शाही स्नान पर भी रोक लगा दी थी।

आम आदमी की तरह करें स्नान
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल गोल्डन बाबा की याचिका पर न्यायमूर्ति पी के एस बघेल व न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने सुनवाई की और पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब करते हुए गोल्डन बाबा को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने मानवता के अनुरूप गोल्डन बाबा को एक साधारण नागरिक की तरह स्नान करने की अनुमति दी है। अगर गोल्डन बाबा चाहेंगे तो वह साधारण नागरिक की तरह कुंभ में स्नान कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें किसी भी तरह की वीआईपी अथवा प्रशासनिक सुविधा नहीं मिलेगी।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications