इलाहाबाद: क्या डॉन मुन्ना बजरंगी ने करवाई डॉक्टर बंसल की हत्या?
एसटीएफ के अस्पताल के एक कर्मचारी से पूछताछ करने पर उसके रिश्ते मुन्ना बजरंगी और उसके खास शूटरों से जुडे़ मिले हैं। इस सनसनीखेज तथ्य के सामने आते ही मामला बहुत अलग ही नजर आने लगा है।
इलाहाबाद। बहुचर्चित हो चुके डॉ. बंसल हत्याकांड में अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन की बात सामने आई है। बताया गया कि अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटरों की ट्रेनिंग में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। एसटीएफ के अस्पताल के एक कर्मचारी से पूछताछ करने पर उसके रिश्ते मुन्ना बजरंगी और उसके खास शूटरों से जुडे़ मिले हैं। इस सनसनीखेज तथ्य के सामने आते ही मामला बहुत अलग ही नजर आने लगा है। गौरतलब है कि अंडरवर्ल्ड की गतिविधि पहले से ही इलाहाबाद में काफी संगीन मानी जाती रही है। अभी कुछ दिन पहले ही बबलू श्रीवास्तव गैंग का शार्प शूटर इलाहाबाद में ही पकड़ा गया था। ये भी पढ़ें: इलाहाबाद के डॉ. बंसल हत्याकांड मामले में 11 लोग पुलिस की गिरफ्त में

फिलहाल पुलिस की दर्जन भर टीमें व एसटीएफ ने संदेहास्पद लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल के कर्मचारी के मोबाइल का तीन महीने का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। क्योंकि अंडरवर्ल्ड समेत बाहुबली लोगों का भी इस हत्याकांड में कनेक्शन कही न कहीं जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, शुरूआती जांच में पता चला है कि पूंर्वाचल के शूटरों ने घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि घटना का कारण अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है। जीवन ज्योति अस्पताल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की बार-बार क्रास चेकिंग में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। बता दें कि पुलिस जेल में बंद शूटरों से भी पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल विरोध कर रहे डॉक्टरो ने अपनी नई रणनीति के तहत गांधीगिरी शुरू कर दी है। ऐसे में इस गांधीगिरी के चलते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। ये भी पढ़ें:जेल में बंद बाहुबली शहाबुद्दीन की सेल्फी वायरल, एफआईआर दर्ज












Click it and Unblock the Notifications