छेड़खानी से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल, मनचले ने फेसबुक और दीवार पर लगा दिया ऐसा पोस्टर

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में एक बार फिर से छेड़खानी से तंग आकर छात्रा के स्कूल छोड़ने का मामला सामने आया है। मनचलों से परेशान छात्रा ने आत्महत्या का भी प्रयास किया है, लेकिन समय रहते परिजनों ने बेटी को फांसी के फंदे से उतार लिया, जिससे उसकी जान बच सकी। छात्रा से आपबीती जानने के बाद आरोपी दो मनचलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

फांसी का फंदा बनाकर लटक गई छात्रा, लेकिन...

फांसी का फंदा बनाकर लटक गई छात्रा, लेकिन...

मामला शहर के धूमनगंज इलाके का है, यहां रहने वाली एक छात्रा पास के ही स्कूल में 9वीं की छात्रा है। पिछले कुछ दिनों से वह स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने पूछा तो वह तबीयत ठीक न होने की बात परिजनों से बताती रही, लेकिन दो दिन पहले फेसबुक पर और उसके घर की दीवार पर गलत पोस्टर चपका दिया गया था, जिसमें मनचले ने खुद को छात्रा के साथ शादी रचा लेने की बातें लिखी थी। इससे आहत छात्रा ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गई, लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया और पूरा घटनाक्रम जानने के बाद थाने में दो मनचलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

फेसबुक पर सहेली ने देखी फोटो

फेसबुक पर सहेली ने देखी फोटो

छात्रा की फोटो फेसबुक पर भी शोहदे ने अपलोड कर दी थी और उसे एडिट करके अपने साथ दिखाया था। छात्रा की सहेली ने फोटो फेसबुक पर देखी तो उसे जानकारी दी। जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या का निर्णय लिया और अगले दिन 17 अगस्त को जब दीवार पर कागज चिपका मिला तो वह फांसी लगाने लगी। पुलिस के अनुसार मनचले ने छात्रा को रास्ते में रोक कर कई बार फोन नंबर के लिए भी परेशान किया और जब छात्रा ने नहीं दिया तो उसने खुद ही फोन नंबर किसी तरह से हासिल कर लिया और फिर छात्रा के घर फोन करता और जब छात्रा फोन उठाती तो उससे अश्लील बातें कर परेशान करता। आश्चर्य की बात है कि शुरू में शिकायत के बाद जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और न ही रिपोर्ट दर्ज की तो अधिकारियों से परिजनों ने मुलाकात की। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा लिखा गया। परिजने ने दीवार पर चस्पा फोटो के साक्ष्य भी पुलिस को दिए हैं।

रास्ते में करते थे छेड़खानी

रास्ते में करते थे छेड़खानी

पुलिस के अनुसार, धूमनगंज की रहने वाली छात्रा पास के ही इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा है। रोज स्कूल जाते समय रमेश और शुभम नाम के दो लड़के उसका रास्ता रोक लेते और गलत हरकतों के साथ छेड़खानी करते। छात्रा ने विरोध किया तो लड़कों ने धमकी दी, जिससे चुपचाप छात्र सिर नीचे कर स्कूल आती जाती रही, लेकिन एक पखवारे पहले सूनसान जगह देखकर शुभम ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया, जिससे बहुत डर जाने के कारण छात्रा ने स्कूल ही जाना छोड़ दिया। परिजन जब उसे स्कूल जाने के लिए कहते तो वह तबीयत सही नहीं है बताकर कमरे में चली जाती। दो दिन पहले छात्रा के घर की दीवार पर मनचलों ने एक फोटो लगाकर पोस्टर चिपका दिया, जिसमे छात्रा के साथ शादी होने का उसने दावा किया और फेसबुक पर भी फोटो एडिट करके उसने लगा दी। फिलहाल मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित कसेंदा गांव निवासी रमेश भारतीय और उसके साथी शुभम भारतीय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो युवकों की हरकतों का पता चला। इंस्पेक्टर धूमनगंज विजय कुमार ने बताया कि छात्रा की रिश्तेदारी कसेंदा में है। वहीं पर छात्रा गई थी, तभी से रमेश उसके पीछे पड़ गया था और छात्रा की पूरी डिटेल एकत्रित कर उसे स्कूल आते जाते समय परेशान करने लगा। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा स्कूल जा सकेगी और इस इलाके में पुलिस चौकसी भी बढ़ाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+