69000 शिक्षक भर्ती: आज जारी होगा रिजल्ट, जानें कब कर सकेंगे चेक

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार (12 मई) सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थी अपना परिणाम एक दिन बाद यानि बुधवार को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त होगा। बता दें, परीक्षा नियामक प्राधिकारी (उत्तर प्रदेश, प्रयागराज) की आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

69000 teacher recruitment result will be released today

बता दें, परिणाम घोषित होने से पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में परीक्षा समिति की बैठक होगी, जिसमें पाठ्यक्रम से बाहर के हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों को लेकर निर्णय होगा। अंतिम उत्तरमाला में इन प्रश्नों को डिलीट कर दिया गया है। इसमें सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से हर प्रश्न के लिए एक-एक (कुल तीन-तीन) अंक मिलेंगे या इन्हें हटाकर 147 अंकों पर मेरिट बनेगी, इसका फैसला परीक्षा समिति की बैठक में होगा।

वहीं, परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के तहत कटऑफ मामले में उच्च न्यायालय का निर्णय आने के 7 दिन में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए 65 प्रतिशत (150 में से 97) अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) कटऑफ के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

5 जनवरी 2019 को सभी जिलों में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 4 लाख 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 7 जनवरी 2019 को सामान्य के लिए 65 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की थी। कुछ शिक्षामित्रों ने कटऑफ को उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

उच्च न्यायालय की एकल पीठ के बाद खंडपीठ तक मामला पहुंचा। उच्च न्यायालय की खंड पीठ ने गत 6 मई को प्राधिकारी की ओर से निर्धारित कटऑफ को सही ठहराते हुए परिणाम जारी करने का आदेश जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+