भगवान श्री कृष्ण की दीवानी हुई यह लड़की, मीरा बन मूर्ति से रचाई शादी
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसा विवाह हुआ, जिसके बार में सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, एक प्राइवेट कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात यमुना बचपन से ही कान्हा के प्रति भक्ति भावना में लीन थीं। यमुना से मीरा बनी युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर भगवान कृष्ण की मूर्ति से शादी कर ली। शादी के साथ ही पारिवारिक जीवन त्यागने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह अब वृंदावन जाकर पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में बिताएंगी।

अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के विकास लोक कॉलोनी में रहने वाली लज्जावती देवी की चार बेटियों में युमना सबसे छोटी हैं। वह जब छह माह की थी, तभी पिता का निधन हो गया। युमना नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी के सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पुराणों के अनुसार मीरा कृष्ण की प्रेयसी हैं, तो यह यमुना भी बचपन से कृष्ण भक्ति में लीन रहती हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से श्री कृष्ण को अपना आराध्य मानकर शादी की। इसकी इच्छा उन्होंने बहुत दिन पहले परिजनों से व्यक्त की थी, पहले तो उन्हें समझाया गया लेकिन वह नहीं मानी।
यमुना से बन गईं मीरा
यमुना को बचपन से ही कान्हा से इतना प्रेम है कि उनकी दीवानी मीरा के ऊपर यमुना ने भी अपना नाम रख लिया और यमुना से मीरा बन गई। मीरा ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शास्त्र पद्धति से कान्हा की मूर्ति के साथ सात फेरे लेकर कान्हा को अपना जीवनसाथी मान लिया है। ऐसी भक्ति का रंग बहुत कम लोगों पर चढ़ता है, लेकिन जिस पर भी कान्हा की भक्ति का रंग चढ़ जाता है तो वह मीरा बन ही जाता है।












Click it and Unblock the Notifications