अलीगढ़: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए महिला और उसके दो बच्चे, मौत
अलीगढ़, 13 अगस्त: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने के दौरान मां और उसके दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआपी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में मां और उसके दो बच्चे
जानकारी के मुताबिक, रोरावर थाने के मामूदनगर इलाके की रहने वाली महिला शहाना पत्नी अजीम अपने बच्चों के साथ दिल्ली जा रही थी। शहाना का एक बच्चा 18 महीने का अलफेस और 5 साल का इश्तियाक था। शहाना बच्चों को साथ लेकर प्लेटफार्म नंबर पांच से चार पर आने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर कानपुर से दिल्ली जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस आ गई। तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
तीनों की दर्दनाक मौत
हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर परिजनों को मिलते ही घर में हाहाकार मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications