अलीगढ़: अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ ने घेरा तो पुलिस अफसर लहराने लगे पिस्टल, VIDEO

Aligarh News (अलीगढ़)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और व्यापारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को काफी समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन व्यापारियों ने विरोध जारी रखा तो अलीगढ़ सीओ ने व्यापारियों पर पिस्टल तान दी। बता दें कि सीओ की हवा में पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हवा में लहराई पिस्टल

हवा में लहराई पिस्टल

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। बता दें कि अलीगढ़ के खैर कस्बे में नगर निगम कर्मचारियों के साथ पुलिस अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंची थी। अतिक्रमण हटवाने के दौरान सीओ कई बार अपनी पिस्टल हवा में लहराते हुए नजर आये। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के व्यापारी सड़क पर उतर आए। इस दौरान व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रर्दशन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।

व्यापारियों ने की सीओ को हटाने की मांग

व्यापारियों ने की सीओ को हटाने की मांग

अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच कहासूनी भी हो गई। सूचना पर पहुंचे एसपी मणि लाल पाटीदार ने व्यापारियों और आलाधिकारियों को समझाया। इसके बावजूद भी व्यापारियों ने खैर कोतवाली के इंस्पेक्टर और सीओ अनुज कुमार चौधरी को हटाने की मांग की है। बता दें कि व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि खैर इस्पेक्टर और सीओ को जल्द नहीं हटाया गया तो बाजार बंद कर दिया जाएगा।

आत्म रक्षा के लिए निकाली थी पिस्टल

आत्म रक्षा के लिए निकाली थी पिस्टल

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों ने सीओ को घेर लिया था जिस वजह से उन्होंने पिस्तौल निकाली। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि व्यापारियों पर पिस्टल लहराने की बात गलत है। फिलहाल व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+