पत्नी पर ब्लेड से हमला कर बोला सिपाही पति, तुझे मारकर कोरोना वायरस की पुष्टि करा दूंगा
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान यूपी पुलिस के एक सिपाही की करतूत सामने आई है। पत्नी का आरोप है कि दहेज में फ्लैट की मांग और अवैध संबंधों के चलते सिपाह पति उससे अक्सर मारपीट करता है। कई बार ब्लेड से भी हमला किया। अब तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। यही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि लॉकडाउन में ही हत्या कर दूंगा और कोरोना वायरस के चलते मौत की पुष्टि करा दूंगा। पीड़िता ने सिपाही पति के खिलाफ अलीगढ़ के महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

दो साल पहले हुई थी शादी
दरअसल, मेरठ की रहने वाली फेमी की शादी करीब 2 साल पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात असलम रिजवी के साथ हुई थी। असलम अब अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर सैयद नगर मैं रह रहा है। असलम अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय पर तैनात है। फेमी का आरोप है कि सिपाही पति असलम उसके साथ आए दिन मारपीट कर तीन तलाक देते हुए घर से निकल जाने के लिए कहता है। दहेज में फ्लैट की मांग करता है। पीड़ित पत्नी ने अपने पति असलम रिजवी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के नाजायज संबंध किसी दूसरी महिला के साथ भी हैं।
लॉकडाउन में हत्या की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने धोखे से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मार दिया। अब उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सिपाही असलम रिजवी ने पत्नी को धमकी देते हुए कहा कि इस वक्त देश के अंदर लॉकडाउन चल रहा है और इसी लॉकडाउन में पत्नी को मौत के घाट उतारने की बात कही। पूरे मामले पर एसपी सिटी अभिषेक का कहना है कि महिला ने उत्पीड़न व मारपीट की शिकायत की है। मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications