अलीगढ़: घर की छत पर खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ रेप, सात साल के लड़के पर आरोप

अलीगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले है, यहां एक छह साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले सात साल के लड़के पर लगा है। वहीं, पुलिस ने इस घटना के संबंध में सात साल के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में आरोपी की उम्र का सत्यापन बुधवार को होगा। सोमवार को बोर्ड के अध्यक्ष के गैरहाजिर रहने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी थी।

six year old girl physically harassed by seven year old boy allegedly

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चौंकाने वाली घटना थाना क्वार्सी की है। पुलिस की दी तहरीर में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि यह घटना उस समय सामने आई जब बच्‍ची के बीमार होने पर उसकी मां ने उससे इस बारे में पूछताछ की। पीड़िता की मां का आरोप था कि 12 अक्टूबर की शाम को उसकी छह वर्षीय बेटी घर की छत पर खेल रही थी। इसी बीच उसकी बॉल पड़ोसी के घर में चली गई। वह बॉल लेने गई तो पड़ोसी के घर में किरायेदार का बेटा उसकी बेटी का मुंह दबाकर टॉयलेट में ले गया।

आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक को नामजद करते हुए अज्ञात किरायेदार के बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा धारा 376, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी बच्चे की उम्र करीब सात साल बताई जा रही है। लेकिन परिजनों की ओर से कोई प्रमाण पत्र उम्र का नहीं दिया गया।

ऐसे में पुलिस ने निर्णय लिया था कि किशोर न्याय बोर्ड से अनुमति लेकर आरोपी की उम्र का सत्यापन कराया जाएगा। न्याय बोर्ड में आरोपी को सोमवार को पेश किया जाना था। लेकिन बोर्ड का अध्यक्ष न बैठने के कारण निर्णय नहीं लिया जा सका था। ऐसे में अब बुधवार को आरोपी बालक को बोर्ड में पेश कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अलीगढ़ के प्रभारी एसएसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी बच्चे की उम्र का सत्यापन कराने के लिए उसे बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद किया जाएगा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर भी बुधवार को चिकित्सकों संग मंथन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+