कौन हैं सपा नेता रुबीना खानम, जिन्होंने कहा- 'अगर ज्ञानवापी मंदिर है तो हिंदू भाइयों को सौंप दो'

अलीगढ़, 18 मई: रुबीना खानम, हिजाब और लाउडस्पीकर विवाद के ऊपर बयान देकर मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में छा गई थी। एक बार रुबीना खानम चर्चाओं में है। दरअसल, रुबीना खानम ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक नया बनाया दिया है। रुबीना ने कहा कि अगर यह बात साबित हो जाती है कि वहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो हमारे कौम को उस जमीन को हिंदू भाइयों को दे देना चाहिए।

gyanvapi mosque rubina khanam gyanvapi mosque news shivling Samajwadi Party

Recommended Video

    Gyanvapi Masjid: Rubina Khanum ने ज्ञानवापी पर ये क्या कह दिया ? | वनइंडिया हिंदी

    रुबीना खानम ने यह बयान एक वीडियो जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रुबीना खानम ने कहा कि आजकल जो यह ज्ञान वापी मस्जिद का मसला चल रहा है, यह मामला बहुत ज्यादा चारों तरफ फैला है कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है वहां प्राचीनकाल में मंदिर था। रुबीना ने आगे कहा, 'मैं मानती हूं इस मामले में हिंदू पक्ष जो दावा कर रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद प्राचीन काल में मंदिर था और किसी शासक ने बलपूर्वक इस मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाई थी। अगर यह साबित हो जाता है तो हमारे मुस्लिम समाज, धर्म गुरु, उलेमा को जमीन हिंदू पक्ष को वापस दे देनी चाहिए।'

    सपा नेत्री रुबीना ने वायरल वीडियो आगे कहा कि हमारे मुस्लिम समाज को, उलेमाओं को, धर्म गुरुओं को समझना चाहिए कि किसी भी कब्जा की हुई जमीन पर किसी भी छीनी हुई जमीन पर बल पूर्वक कब्जा किया गया है तो हमारे इस्लाम में वहां पर नमाज पढ़ना हराम है। इसलिए अगर यह बात साबित होती है तो जमीन हिंदू पक्ष को वापस कर दें। हालांकि, रुबीना ने भारत सरकार से मांग की कि इसकी सुप्रीम कोर्ट के जरिए उच्च स्तरीय तरीके से जांच कराई जाए और यह दावा सही निकलता है तो जमीन हिंदू पक्ष को जानी चाहिए और अगर ये दावा गलत निकलता है तो फिर हिंदू पक्ष को शांतिपूर्ण तरीके से यह दावा छोड़ना होगा।

    कौन हैं रुबीना खानम
    रुबीना खानम, अलीगढ़ जिले के दोदपुर इलाके की रहने वाली है। पिछले दो सालों वो समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ी हुई है। वर्तमान में रुबीना खानम समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष भी है। इससे पहले भी रुबीना कई राजनीतिक पार्टियों में रही है। आपको बता दें कि रुबीना अक्स अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। इससे पहले रुबीना हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाने का विवादित बयान देकर मीडिया की सुर्खियों में आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+