अलीगढ़: दादी हर रोज देती थी वैवाहिक संबंधो पर ताना, पोती ने बट्टे से सिर कूंच कर की हत्या

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पोती ने अपनी दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या करने की कोशिश की।

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ के इगलास इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब विवाहित नातिन ने अपनी 70 वर्षीय दादी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय ममता अपनी 70 वर्षीय दादी संतरी देवी के साथ रहती थी। 10 दिन पहले ससुराल छोड़ने के बाद से ही वो अपनी दादी के साथ रह रही थी। तीन साल पहले इसकी शादी जिले के ही विनीत के साथ हुई थी।

अलीगढ़: दादी हर रोज कहती थी ये बात, पोती ने बट्टे से सिर कूंच कर की हत्या

पुलिस ने जानकारी कि ममता, विनीत के साथ जालंधर रहना चाहती थी लेकिन उसके ससुराल में सास-ससुर ने मना किया। जिसकी वजह से वो ससुराल छोड़कर अपनी दादी के घर आ गई। यहां वो दादी के साथ रहने लगी। पुलिस ने जानकारी दी है कि ममता ने अपने पति विनीत पर भी घरेलू उत्पीड़न का आरोप लगाया। ममता के मायके के अन्य लोग पास के ही बल्लभगढ़ में रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक ममता ने बताया कि दादी संतरी देवी, उसके वैवाहिक जीवन के असफल रहने का दोष हमेशा उसे ही देती थीं। सोमवार ( 2 जनवरी) को भी उन्होंने यही किया। मुझे गुस्सा आया और किचन में बट्टा रखा था, जिसके बाद मैंने सर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की। फिर उसने खुद ही पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी और गुनाह कबूल किया। पुलिस ने बताया कि ममता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और संतरी देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+