अलीगढ़: झाड़ियों में मिला युवती का जला हुआ शव, एक हाथ से होगी शिनाख्त

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सनसीखेज मामला सामने आय़ा है। यहां झाड़ियों के बीच एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है। खास बात यह है कि शव की शिनाख्त न हो सके इसलिए दबंग तब तक खड़े रहे जब तक युवती पूरी तरह से जल नहीं गई। युवती के शरीर में सिर्फ एक हाथ ही बचा है बाकी पूरी शरीर जल चुका है। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई।

Dabang burns girl in bushes and walks away

मामला अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के मुड़ैल फुसावली गांव का है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाडिय़ों में एक जला हुआ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थाल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना का निरीक्षण करने सीओ बरला देवी गुलाम सिंह और एसओ रामप्रकाश गौतम पुलिस के बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना से कुछ दूरी पर ईंट भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात स्कॉर्पियो कार में दबंग एक युवती को लेकर आए और उसे जला दिया। युवती के पूरा जलने तक दबंग वहां खड़े रहे। इस दृश्य को नजदीक में भट्टे पर कार्यरत मजदूरों ने देखा, लेकिन वे इतने भयभीत हो गए थे कि उन्होंने किसी को बताया तक नहीं। सुबह ग्रामीणों ने जला हुआ शव देखा तब घटना का पता चला। युवती का शरीर जल चुका था, सिर्फ एक हाथ बचा था। इसके बाद ये खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+