Aligarh: 4 साल के मासूम को आवारा सांड ने पैरों से घसीटा, फिर उसी के ऊपर बैठ गया
Aligarh News: अलीगढ़ जिले में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को आवारा सांड ने अपने पैरों से रौद दिया। इसके बाद सांड बच्चे के ऊपर बैठ गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो अब वायरल हो रही है।

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, यहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे को आवारा सांड ने अपने पैरों से रौद दिया। बच्चे को रौंदने के बाद सांड उसके ऊपर बैठ गया। इस दौरान बच्चे की चीख-पुकार सुनकर तुरंत बच्चे के दादा वहां पहुंचे और उसे सांड के नीचे से बाहर निकाला।
Recommended Video
गंभीर रूप से घायल हुए मासूम को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सांड द्वारा हमले का यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वहीं, सांड की इस हरकत के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल बना हुआ है। यह मामला अलीगढ़ जिले के गांधीपार्क के धनीपुर इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मासूम बच्चे पर हुए हमले की यह घटना गुरुवार सुबह 7:40 बजे की है।
चार साल के मासूम बच्चे को उसके दादा टहलाने के लिए बाहर निकले थे। इस दौरान वह घर के बगल में खाली पड़े प्लाट में चले गए। वहां कुछ काम करने लगे। बच्चा सड़क पर ही खेल रहा था। इसी दौरान अचानक दौड़ता हुआ सांड आया और उसने बच्चे को अपने पैरों से रौंद दिया। इसके बाद बच्चे के ऊपर ही बैठ गया। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर तुरंत उसके दादा पहुंचे और मासूम को सांड के नीचे से निकाला। इस दौरान सांड वहां से हटा नहीं, बल्कि वही पर बैठा रहा।
काफी मशक्कत के बाद सांड हटा, जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई और सांड को पकड़ने के लिए धनीपुर पहुंची। इतना ही नहीं, इसके साथ ही इलाके में घूमने वाले अन्य सांडों को भी पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications