Aligarh: बारिश की वजह से गिर गई निर्माणाधीन मकान की दीवार, छह बच्चे दबे

Aligarh: बारिश की वजह से गिर गई निर्माणाधीन मकान की दीवार, छह बच्चे दबे

अलीगढ़, 30 जुलाई: बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से नजदीक खेल रहे छह बच्चे उसके नीचे दब गए थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस-प्रशासन को हादसे की सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही दादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई थी।

 Aligarh News: many children buried after wall of under-construction house collapsed

पुलिसकर्मियों ने बच्चों को निकाल कर अस्पातल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार बच्चों को इलाज चल रहा है। यह हादसा अलीगढ़ जिले के दादो थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में हुआ है। हादसे में घायल बच्चों की उम्र करीब 8 साल से लेकर 12 साल के आसपास बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, हुसैनपुर शहजादपुर में यह हादसे शुक्रवार 29 जुलाई की दोपहर 2 या 3 बजे के आसपास हुआ है। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि कल सूचना प्राप्त हुई कि बारिश के कारण नवनिर्मित दीवार ढहने से 6 बच्चे दब गए हैं। जिनमें से 2 बच्चों की मृत्यु हो गई। बाकी बच्चों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक बच्चों के नाम कालू और अभिषेक बताया जा रहा है। मृतक बच्चे के चाचा जसवीर ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे, उसी वक्त दीवार गिर गई। साथ ही 6 बच्चे दीवार के नीचे दब गए जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। उनमें से एक हमारा भतीजा है, जिसका नाम कालू था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुआयना करने पहुंचे और मृतक के परिवारजनों से संवेदना प्रकट कर आगे की कार्रवाई की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+