Aligarh: मिलिए वायरल वीडियो में 'मेरे हसबैंड मुझे प्यार नही करते' गाने पर डांस करने वाली हेमा शर्मा से
इस वीडियो में हेमा शर्मा नाम की एक महिला ने 'मेरे स्वीटू, मेरे शोना, मेरे मजनू, मेरे हसबैंड मुझे प्यार नही करते' गाने पर डांस कर सबका मन जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं जिनमे से कुछ इतने दिलचस्प होते हैं कि चर्चा का विषय बन जाते हैं। या यूँ भी कहा जा सकता है कि कुछ वीडियो इतनी मजेदार होती हैं कि वह अपने आप ही वायरल हो जाती है। अगर उनकी देखा देखी हम और आप चाहे तब भी सारे वीडियो वायरल नहीं किए जा सकते है। किसी वीडियो को लोग पसंद करते हैं तो वह उसे दूसरों को भी दिखाने लग जाते हैं तो उससे वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक बर्थडे पार्टी का वीडियो हाल फिलहाल में उत्तर प्रदेश के अलीगढ से वायरल हो रहा है जिसके लोग दीवाने हो गए हैं। इस वीडियो में हेमा शर्मा नाम की एक महिला ने 'मेरे स्वीटू, मेरे शोना, मेरे मजनू, मेरे हसबैंड मुझे प्यार नही करते' गाने पर डांस कर सबका मन जीत लिया है।

कई फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
दरअसल, हेमा शर्मा उत्तर प्रदेश के मुरादनगर की रहने वाली हैं। उनके हस्बैंड उगांडा में नौकरी करते हैं जिसके चलते वह भी उगांडा में रहती हैं। हाल में वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज यादव के यहां एक निजी फंक्शन में पहुंची थी। फंक्शन के दौरान लोगों ने हेमा शर्मा के सामने एक गाने पर डांस करने की की डिमांड रख दी। गाने की डिमांड इस वजह से की गई, क्योंकि हेमा शर्मा साल 2015 से फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं और उन्होंने धर्मेंद्र के साथ 2017 में यमला पगला दीवाना और दबंग-3 जैसी कई नामचीन फिल्मों में काम किया है।
अलीगढ़ पहुंची हेमा शर्मा ने लोगों अनुरोध पर फिर 'मेरे स्वीटू, मेरे शोना, मेरे मजनू, मेरे हसबैंड मुझे प्यार नही करते' गाने पर डांस किया। वहीं पार्टी में मौजूद लोगों ने 1 मिनट 20 सेकंड का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर दाल दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और जमकर शेयर किया जाने लगा।

बर्थडे पार्टी पर लोगो ने किया था डांस का अनुरोध
हेमा शर्मा का कहना है कि वह अलीगढ़ में अपने परिचित मनोज यादव के यहां उनके छोटे भाई की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी। पार्टी में लोगों की डिमांड पर उन्होंने डांस किया। इस दौरान उनके पति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हेमा शर्मा यह बताती है कि अलीगढ़ की जनता ने उन्हें इतना प्यार दिया है, उन्हें कभी विश्वास नहीं था। इस वीडियो के माध्यम से अब उनकी एक अलग पहचान बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications