Divya Mittal RPS : अब इतने दिन जेल में रहेगी 2 करोड़ की घूस मांगने वाली SOG कीASP दिव्‍या मित्‍तल

एसीबी ने दिव्‍या व उसकी सरकारी गाड़ी के चालक बहादुर की निशानदेही पर अजमेर में आनासागर झील में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान भी चलाया गया था, मगर एसीबी के कुछ हाथ नहीं लगा।

RPS Divya Mittal

Divya Mittal Rajasthan : दो करोड़ की घूस मांगने के आरोपी में पकड़ी गई आरपीएस दिव्‍या मित्‍तल को शुक्रवार को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया। वहीं, दलाल कांस्‍टेबल सुमित कुमार अभी भी फरार है। उसकी तलाश में एसीबी की कई टीमें लगी हुई हैं।

15 दिन की न्‍यायिक हिरासत में दिव्‍या मित्‍तल

15 दिन की न्‍यायिक हिरासत में दिव्‍या मित्‍तल

जयपुर भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के डीएसपी मांगीलाल ने बताया कि आरोपी दिव्‍या मित्‍तल को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया था, जहां से 15 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा है। एसीबी ने दिव्‍या मित्‍तल को 16 जनवरी को पकड़ा था।

Recommended Video

    Couples Together As Judges: Rajasthan High Court ने बनाया नया रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी
     आरपीएस दिव्‍या मित्‍तल के ठिकानों पर सर्च

    आरपीएस दिव्‍या मित्‍तल के ठिकानों पर सर्च

    एसीबी ने कार्रवाई के दौरान दिव्‍या मित्‍तल के अजमेर, उदयपुर, जयपुर व चिड़ावा के ठिकानों पर सर्च भी किया था। इस दौरान मिले इलेक्ट्रिक गैजेटस को भी जांच के दायरे में लिया है। वहीं, एसीबी की भनक लगने पर दिव्‍या मित्‍तल ने मिठाई के डिब्‍बे, दो मोबाइल व बैग आनासागर झील में फेंक दिए थे।

     बैंक खाते भी हो सकते हैं सीज

    बैंक खाते भी हो सकते हैं सीज

    एसीबी ने दिव्‍या व उसकी सरकारी गाड़ी के चालक बहादुर की निशानदेही पर अजमेर में आनासागर झील में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान भी चलाया गया था, मगर एसीबी के कुछ हाथ नहीं लगा। छापे के दौरान दिव्‍या के ठिकानों से मिले दस्‍तावेजों की जांच की जा रही है। उसके बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। ज्‍यादा पैसा मिलने पर खाते सीज भी करवाए जा सकते हैं।

     पुलिस ने पकड़ी थी 11 करोड़ की दवाइयां

    पुलिस ने पकड़ी थी 11 करोड़ की दवाइयां

    दरअसल, अजमेर पुलिस करीब 11 करोड़ की दवाइयां पकड़ी थी। जांच एसओजी की अजमेर चौकी प्रभारी आरपीएस दिव्‍या मित्‍तल को सौंपी गई थी। आरोपी है कि दिव्‍या मित्‍तल ने इस केस में परिवादी से दलाल सुमित कुमार के जरिए दो करोड़ की घूस मांगी थी। जयपुर एसीबी ने शिकायत का सत्‍यापन करवाने के बाद सुमित कुमार को ट्रेप करने के लिए जाल फैलाया, मगर शक होने पर वह भाग गया। एसीबी उसे रंगे हाथ ट्रेप नहीं सकी।

     आनासागर झील में तीन घंटे सर्च

    आनासागर झील में तीन घंटे सर्च

    इसके बाद एसीबी मुख्‍यालय ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। केस दर्ज होने पर दिव्‍या मित्‍तल को एसीबी के छापे की भनक लग गई थी। इसलिए वह अपनी सरकारी गाड़ी से चालक बहादुर को साथ लेकर ब्‍यावर होते हुए उदयपुर की ओर निकली। वापसी में उसे एसीबी ने पकड़ लिया। इस दौरान रास्‍ते में उसे मिठाई के डिब्‍बे, दो मोबाइल व बैग आनासागर झील में फेंक दिए थे। जिनके लिए एसीबी ने 3 घंटे तक झील में सर्च भी किया।

     दिव्‍या मित्‍तल की लव स्‍टोरी

    दिव्‍या मित्‍तल की लव स्‍टोरी

    बताया जाता है कि दिव्‍या मित्‍तल की साल 2014 में सोशल मीडिया के जरिए सीए प्रतीक से दोस्‍ती हुई, जो बाद में प्‍यार में बदल गई। बाद में दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली थी। प्रतीक पर आरोप लगाया कि उसने उदयपुर में नौकरी मिलने के बाद भव्‍य समारोह करके शादी सार्वजनिक करने का वादा किया था, मगर फिर वह दहेज की मांग करने लगा। इस पर दिव्‍या की ओर से उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया गया। सालभर में दोनों का तलाक हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+