ASP Divya Mittal Voice Sample: 2 Cr. की घूस मांगने वाली RPS दिव्‍या मित्‍तल फिर पहुंची सलाखों के पीछे

RPS Divya Mittal

दो करोड़ रुपए की घूस के मामले में पकड़ी गई राजस्‍थान के अजमेर एसओजी की एएसपी रही RPS अधिकारी दिव्‍या मित्‍तल का वॉयस सैंपल नहीं लिया जा सका है। ऐसे में दिव्‍या मित्‍तल को एक बार फिर से जेल भेज दिया गया है।

15 दिन जेल में रहेगी दिव्‍या मित्‍तल

दो करोड़ की घूसकांड के निलंबित की गई आरपीएस अधिकारी दिव्‍या मित्‍तल का शुक्रवार को वॉयस सैम्‍पल लिया जाना था, मगर उनके वकील ने रिव्‍यू पीटिशन दायर कर वॉयस सैंपल देने से मना कर दिया। इस पर कोर्ट ने उसे फिर से 15 दिन के न्‍यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

दिव्‍या के वकील ने कोर्ट में लगाई थी अर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भष्‍ट्राचार निरोधक ब्‍यूरो की ओर से सीजेएम कोर्ट में दिव्‍या मित्‍तल के वॉयस सैंपल के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया था। दिव्‍या मित्‍तल के वकील प्रीतम सिंह सोनी ने कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर रिव्‍यू पीटिशन दायर की, जिसमें कई तकनीकी कारणों का भी उल्‍लेख किया गया है। ऐसे में दिव्‍या मित्‍तल का वॉयस सैंपल नहीं लिया जा सका।

RPS दिव्‍या मित्‍तल रिश्‍वतकांड क्‍या है?

बता दें कि दिव्‍या मित्‍तल पर अजमेर में एसओजी की एएसपी रहते हुए नशीली दवाओं के कारोबोरी से प्रकरण में दो करोड़ की घूस मांगने के आरोप लगे। दलाल के जरिए 50 लाख रुपए में सौदा फाइनल हुआ। एसीबी ने कार्रवाई के लिए जाल भी बिछाया, मगर भनक लग जाने के कारण ट्रेप नहीं किया जा सका। बाद में एसीबी जयपुर की टीम ने दिव्‍या मित्‍तल को अजमेर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+