राजस्‍थान : पारिवारिक कलह ने खत्‍म ने किया परिवार, 3 बेटों व एक बेटी को साथ लेकर कुएं में कूदी मां

अजमेर, 6 अगस्‍त। राजस्‍थान के अजमेर जिले के मांगलियावास पुलिस थाना इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक झगड़े ने चार बच्‍चों की जान ले ली। मां की जान भी जोखिम में पड़ी है। मांगलियावास थाना पुलिस ने पुलिस ने अजमेर के पीसांगन अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्‍टमार्टम के बाद चारों बच्‍चों के शव परिजनों को सौंप दिए।

ajmer news

मीडिया से बातचीत में मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि बोदू गुर्जर और उसकी पत्‍नी मोती देवी के बीच अक्‍सर झगड़ा होता था। इस बात से परेशान होकर मोती देवी शुक्रवार रात को कोमल (4), रिंकू (3), राजवीर (2) और एक माह के बेटे देवराज को साथ लेकर घर के पास ​​​​​बलदेव राम गुर्जर के कुएं में अपने 4 बच्चे के साथ कूद गई।

परिजनों ने मोती देवी और उसके बच्‍चे की काफी तलाश की। काफी देर बाद पता चला कि वो और बच्‍चे घर के पास कुएं में पड़े हैं। सबसे छोटा बेटा देवराज कुएं में कांटों में फंसा हुआ मिला। अजमेर से आई एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 7 बजे सभी को बाहर निकाला, मगर तब तक चारों बच्‍चों की मौत हो चुकी थी जबकि खुद मोती देवी की जान बच गई।

मीडिया से बातचीत में वार्ड पंच प्रताप ने बताया कि बोदू गुर्जर किसान है। चार बच्चों के अलावा एक बड़ा बेटा रवि (7) है, जिसे मां अपने साथ नहीं ले गई थी। वह जिंदा बच गया है। एएसआई होशियारसिंह ने बताया कि पति बोदूसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी मोतीदेवी डिलिवरी के बाद से ही डिप्रेशन में थी। मानसिक तनाव के चलते रात को बच्चों सहित कुएं में कूद गई। इसमें चारों बच्चों की मौत हो गई। अजमेर एसपी चूनाराम जाट और एएसपी वैभव शर्मा भी मौका मुआयना किया। आईजी रूपेन्द्रसिंह सिंह भी पीसांगन अस्पताल पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+