राहुल गांधी ने अजमेर से साधा PM मोदी पर निशाना, बोले- मोदी कर रहे जनता का अपमान

Ajmer News, अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस ने अब लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर दिया है। इसके लिए अजमेर के कायड़ स्थित विश्राम स्थली पर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गया है। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुए अधिवेशन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi In ajmer) भी शिकरत करने पहुंचे हैं।

Rahul Gandhi Reached Ajmer For Lok Sabha election campaign
कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। वे सुबह उठकर नेकर पहनकर लाठी उठाते हैं। हम देश को जोड़ने का काम करते हैं। नरेन्द्र मोदी जी बड़े बड़े भाषण देते हैं। लाल किले से वे कहते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था। मतलब जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल जैसा नेताओं और देश की जनता ने कुछ नहीं किया। मोदी जी को ये समझ नहीं आता कि वे ऐसा बोलकर देश के हर व्यक्ति का अपमान कर रहे हैं।
Rahul Gandhi Reached Ajmer For Lok Sabha election campaign

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस ने अब लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर दिया है। इसके लिए अजमेर के कायड़ स्थित विश्राम स्थली पर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गया है। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुए अधिवेशन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिकरत करने पहुंचे हैं।

Rahul Gandhi Reached Ajmer For Lok Sabha election campaign

प्रदर्शनी में नजर आया रफाल
अजमेर में सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन के मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवलोकन किया। करीब दस बजे अजमेर एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनकी अगुवानी की और इसके बाद वे सभा स्थल पहुंचे। यहां पर मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शन में रफाल की झांकी भी सजाई गई थी।

थोड़ी देर में जारी करेंगे घोषणा पत्र

सभा स्थल पर फिलहाल राहुल गांधी का सम्बाेधन चल रहा है। थोड़ी देर बाद वे विभिन्न सत्रों में निकले बौद्धिक मंथन के बाद घोषणा पत्र जारी करेंगे। साथ ही आमजन को होने वाली समस्याओं व उनके उपाय को लेकर कार्यकताओं को संबोधित करेंगे। वे देशभर से आए कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+