Most Traveled Baby Dhanari: 5 साल की बच्ची धनारी ने 40 देशों की यात्रा कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड

अजमेर, 1 जून। ये हैं धनारी। महज 5 साल की हैं। अजमेर की रहने वाली हैं। इतनी छोटी उम्र में ये 40 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं। इसी वजह से धनारी को मोस्ट ट्रैवल्ड बेबी कहा जा रहा है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इनका नाम दर्ज हो चुका है।

थाइलैंड के बिजनेसमैन की बेटी है धनारी

थाइलैंड के बिजनेसमैन की बेटी है धनारी

दरअसल, कक्षा दो की छात्रा धनारी की पूरी कहानी ये है कि अजमेर की सोनिया व नरेन बुलानी की बेटी हैं। ये थाइलैंड के बड़े बिजनेसमैनों में से एक हैं। इनका कामकाज कई देशों में फैला हुआ है। सोनिया व नरेन कई देशों में सफर करते रहते हैं। इनके साथ मासूम बच्ची धनारी भी रहती है।

इन देशों में जा चुकी हैं धनारी

इन देशों में जा चुकी हैं धनारी

सोनिया बताती हैं उनकी बेटी अब तक मलेशिया, हंगरी, जर्मनी, यूके, टर्की, हांगकांग, थाईलैंड, UAE, आइवरी कोस्ट, इंडोनेशिया, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, माकाओ, फ्रांस, इंटली, बुर्कीना फासो, सिंगापुर, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, स्विजरलैंड, घाना, ताइवान, वियतनाम, बेल्जियम, फिलिपिंस, नार्वे, स्विडन, डेनमार्क, इथाोपिया, नाइगर, कंबोडिया, ग्रीस, USA, ओमान, नेपाल और भुटान आदि देशों की यात्रा कर चुके हैं।

 पहली यात्रा थाईलैंड की, आखिरी नाइगर की

पहली यात्रा थाईलैंड की, आखिरी नाइगर की

सोनिया ने बताया कि पहली बार धनारी ने चार साल पहले थाईलैंड से भारत की यात्रा की थी और आखिरी बार उसने नाइगर की यात्रा की थी। कई देश तो ऐसे हैं, जहां धनारी 4-5 बार गई है, यहां की एयरलाइंस का स्टाफ भी उसे पहचानने लगा है। एयर होस्टेस उसके साथ सेल्फी लेती हैं। एयरलाइंस भी धनारी के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट देती है।

अब पूरी दुनिया घूमने का प्लान

अब पूरी दुनिया घूमने का प्लान

सोनिया ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन के बाद से लगभग सभी देशों में फ्लाइट मूवमेंट बंद है। हमने धनारी के साथ वर्ल्ड टूर प्लान किया है, लेकिन कोरोना की वजह से फिलहाल यह पूरा नहीं हो सका। जैसे ही फ्लाइट्स का मूवमेंट होगा, फिर से किसी नए देश का टूर प्लान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+