खुद को ईश्वरीय वरदान बताकर जमीन में समाधि लेने वाले युवक सहित पांच गिरफ्तार

अजमेर। राजस्थान अजमेर के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के पनेर गांव में खुद को ईश्वरीय वरदान प्राप्त बताकर जमीन में समाधि लेने वाले युवक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

Five arrested including a man who took samadhi in ground

रूपनगढ़ थानाधिकारी कंवर पाल सिंह ने बताया कि गांव पनेर में गत 4 दिनों से साइकिल पर करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने खुद को ईश्वरीय वरदान प्राप्त बताया और कहा कि वह 24 घंटे तक जमीन के अंदर समाधि लेगा। इसके बावजूद भी उसे कुछ नहीं होगा। यह सुनकर ग्रामीण सोचने पर मजबूर हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेल दिखा रहे व्यक्तियों के साथ ही 4 अन्य को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी कंवरपाल सिंह ने बताया कि मौके पर गड्ढा भी खोदा हुआ था। अगर पुलिस सही समय पर नहीं पहुंचती तो उक्त युवक समाधि ले लेता। पुलिस ने जिंदा समाधि ले रहे नारनौल हरियाणा निवासी मोहन व इसके साथी नीम का थाना निवासी विकास, संजय कुमार, मनोज व पाली निवासी बनवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पांचों आरोपियों को उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+