राजस्थान में फेसबुक पर अपलोड हुई बीएड छात्रा की अश्लील फोटो

Ajmer News, अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। दरअसल किसी ने एक युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करवा दिए, जिन्हें देख खुद युवती के होश उड़ गए। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के आदेश पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fake photos of BEd students uploaded on Facebook in Rajasthan

एडिशनल एसपी सिटी सरिता सिंह ने बताया कि आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रहने एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उनकी बीएड की स्टूडेंट है। गत दिनों किसी ने उनकी बेटी का चेहरा अश्लील फोटो पर लगाकर उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिससे बेटी व परिवार की छवि धूमिल हो गई। उसके परिचितों के जरिए उसे इसकी जानकारी मिली।

युवती के पिता ने मामले की शिकायत आदर्श नगर थाना पुलिस और जिला पुलिस अधीक्षक को की। मामले में शातिर बदमाश के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करने वाले आरोपी की आईपी एड्रेस से तलाश की जा रही है। इसके बाद ही खुलासा होगा कि उसने युवती की फोटो के साथ छेड़छाड़ क्यों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+