Dr. Bhupendra Yadav : राजस्थान से भूपेंद्र यादव मोदी सरकार में बने मंत्री, सुप्रीम कोर्ट में करते थे वकालत
अजमेर, 7 जुलाई। केंद्र में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। बुधवार शाम को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। मंत्री बनने वालों में राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. भूपेंद्र यादव का नाम भी शामिल हैं। यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ ली है।

Recommended Video
बता दें कि डॉ. भूपेंद्र यादव मूलरूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। 30 जून 1969 को जन्मे भूपेंद्र यादव ने अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल कर रखी है। सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे।
Shri @mansukhmandviya, Shri @byadavbjp, Shri @PRupala and Shri @kishanreddybjp take oath as ministers, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/HnH8H8BiB7
— BJP (@BJP4India) July 7, 2021
अजमेर के कुंदन नगर में रहने वाले भूपेंद्र यादव साल 2000 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव, साल 2010 में भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए थे।
साल 2012 में भूपेंद्र यादव को पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। साल 2018 में यादव को राज्यसभा सांसद बनने का मौका दूसरी बात मिला।












Click it and Unblock the Notifications