राजस्थान से भूपेंद्र यादव ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए Modi cabinet में जगह मिलने की असली वजह

अजमेर, 7 जुलाई। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार 2021 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव जगह बनाने में सफल रहे हैं। केंद्रीय केबिनेट के विस्तार के बाद बुधवार शाम को भूपेंद्र यादव ने भी 42 अन्य मंत्रियों के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली है।

भूपेंद्र यादव राज्यसभा सांसद राजस्थान

भूपेंद्र यादव राज्यसभा सांसद राजस्थान

बता दें कि डॉ. भूपेंद्र यादव मूलरूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। दूसरी बार राज्यसभा सांसद हैं। अब पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। भूपेंद्र यादव के मोदी सरकार में मंत्री बनने पर अजमेर के साथ-साथ पूरे राजस्थान में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

Recommended Video

    Modi govt cabinet expansion: टीम मोदी में15 cabinet, 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ | वनइंडिया हिंदी
     यादव ने अजमेर से एलएलबी की

    यादव ने अजमेर से एलएलबी की

    उल्लेखनी है कि 30 जून 1969 को जन्मे डॉ. भूपेंद्र यादव का बचपन अजमेर में बीता। यहां के कुंदन नगर में इनका घर है। अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से यादव ने एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर रखी है। राजनीति में आने से पहले सुप्रीम कोर्ट में वकालत किया करते थे।

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का राजनीतिक करियर

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का राजनीतिक करियर

    भूपेंद्र यादव राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। साल 2000 में इन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव की जिम्मेदारी मिली। फिर वर्ष 2010 में इन्हें भाजपा में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। साल 2012 में वे पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। साल 2018 में उन्हें दोबारा राज्यसभा सांसद बनाया गया।

     शाह के करीबी हैं यादव

    शाह के करीबी हैं यादव

    बताया जाता है कि भूपेंद्र ​यादव गृहमंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में से एक हैं। यादव ने कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कानूनी मुद्दों पर भी इनकी अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि यादव को मोदी टीम में जगह मिली है।

    वॉर रूम की भी संभाल चुके हैं कमान

    बता दें कि भूपेंद्र यादव ने राजस्थान विभानसभा चुनाव 2013 में सह प्रभारी की भूमिका निभाई और तब राजस्थान भाजपा ने 200 में से 164 सीटें जीती थीं। इसके अलावा यादव झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 व गुजरात और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में वॉर रूम की कमान संभाल चुके हैं। यादव ने 2014 में झारखंड, 2017 के गुजरात और उत्तर प्रदेश में वॉर रूम की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभाली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+