मोदी की जीत पर अजमेर के चायवाले ने लोगों को फ्री में पिलाई चाय, बीकानेर के हलवाई ने बांटे लड्डू
Ajmer news in Hindi, अजमेर। लोकसभा चुनाव 2019 में नरेन्द्र मोदी को मिले प्रचंड बहुमत से देशवासियों में खुशी का माहौल है। अजमेर में भी लोग विभिन्न तरीकों से खुशी का इजहार कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह नगरा स्थित टी स्टॉल संचालक भारत भूषण अग्रवाल ने सुबह 6 बजे से लोगों को चाय पिलाई। बड़ी संख्या में लोगों ने चाय का लुत्फ उठाया।

अग्रवाल ने बताया कि मोदी ही देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो आतंकवाद व देश की अन्य समस्याओं का खात्मा कर सकते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने पीएम मोदी को पूरा समर्थन किया। सुबह से ही लोगों को चाय पिलाई और मोदी के फैसलों में समर्थन की मांग की। वहीं मोदी से भी धारा 370 हटवाने, राम मंदिर बनवाने की मीडिया के जरिए अपील की।

जानिए अजमेर का चुनाव परिणाम
इससे पहले 23 मई को अजमेर लोकसभा सीट की जनता अपना भागीरथ चौधरी को अपना 19वां सांसद चुन लिया। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस के रिजु झुंझुनूंवला को करारी शिकस्त दी है। बता दें कि 2014 में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने मौजूदा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को 1 लाख 84 हजार वोट से हराया था। यह अजमेर संसदीय क्षेत्र की सबसे बड़ी हार थी। लेकिन इस बार भाजपा के भागीरथ चौधरी इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। उन्हें 8 लाख 35 हजार 695 से ज्यादा वोट मिले हैं। झुनझुनवाला को 3 लाख 17 हजार 676 वोट मिले हैं। इस लिहाज से चौधरी 4 लाख 13 हजार से ज्यादा वोट लिए हैं।

इधर, बीकानेर में हलवाई धर्मेन्द्र अग्रवाल मोदी के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। बुधवार को ही धर्मेन्द्र का परिवार भाजपा के रंग वाले लड्डू बनाने में जुट गया था। धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को मतगणना का परिणाम आया और बीकानेर में कमल खिलने के साथ-साथ देश में फिर से मोदी की सरकार बनी तो इस खुशी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवार में 51 किलो बेसन के लड्डू बांटे।












Click it and Unblock the Notifications