बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड के खिलाफ अजमेर बंद, सड़कों पर उतरे लोगों ने वाहनों की निकाली हवा
Ajmer Bandh: अजमेर में शनिवार को बिजयनगर रेप और ब्लैकमेल कांड के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान शहर की सड़कों पर हिंसा का माहौल देखा गया। हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर किए गए बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।
अजमेर बंद के दौरान एक ओर जहां दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की गई, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाया गया। कई स्थानों पर टेम्पो और ई-रिक्शा के पहियों की हवा निकाली गई और यात्रियों को गाड़ियों से उतरने के लिए मजबूर किया गया।

अजमेर बंद में एक ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ तो खुले तौर पर थप्पड़ों का हमला किया गया, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। इस घटना ने सवाल खड़ा किया कि क्या बंद के आयोजक अपनी बात को सही तरीके से रखने के बजाय हिंसा और दबाव का सहारा ले रहे हैं?
अजमेर बंद के दौरान प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, खासकर दरगाह बाजार और गांधी भवन के आसपास। बंद के दौरान जहां कई दुकानें बंद कराई गईं, वहीं कुछ इलाकों में हिंसा और जबरन गाड़ियां रोकने की घटनाएं सामने आईं।
आरोपियों के नाम
हकीम कुरैशी
सोहेल
रेहान
श्रवण जाट
करीम
आशिम
लुकमान
अफराज
जावेद












Click it and Unblock the Notifications