Zomato का खाना पसंद नहीं आने पर शिकायत की तो खाते से निकल गए 85 हजार रुपए, जानिए कैसे?

अजमेर। पिछले दिनों मुस्लिम डिलीवरी बॉय को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहे 'जोमैटो' की वजह से अब राजस्थान के एक युवक को हजारों रुपए का चूना लगा है।

85 thousand rupees withdrawn after Calling Zomato customer care

युवक का आरोप है कि उसे 'जोमैटो' से मंगवाया गया खाना पसंद नहीं आने पर शिकायत करना भारी पड़ गया। 'जोमैटो' के कथित कस्टमर केयर से फोन करके बैंक डिटेल मांगी गई और 85 हजार रुपए का चूना लगा दिया। पीड़ित सन्नी बाकोलिया अजमेर की एआरजी सिटी का रहने वाला है। सन्नी ने बताया कि उसने 'जोमैटो' से खाना मंगवाया था। खाना सही नहीं था तो उसने इसकी शिकायत करने 'जोमैटो' के कथित कस्टमर केयर पर कॉल किया।

इसके बाद उसके पास 'जोमैटो के कस्टमर केयर से फोन आया और उसे रुपए वापस करने की बात कही गई। इसके साथ ही कथित कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने उससे बैंक डिटेल मांगी और ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग करके 85 हजार रुपए अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Recommended Video

      अजमेर: दरगाह के पास गिरा पहाड़, देखें लाईव वीडियो

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+